बिहार के गोपालगंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार: गोपालगंज जिले के भोरे (Bhore) थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला लक्ष्मीपुर गांव से बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान बुशरा खातून के रूप में हुई है, जिनका शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बना गया है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Bhore Latest News | 2018 में हुई थी शादी, पति विदेश में-जानकारी के अनुसार, बुशरा खातून (Busara Khatoon) की शादी वर्ष 2018 में सीवान जिले के पहाड़पुर गांव निवासी मंजूर आलम (Manjur Alam) की पुत्री के रूप में सद्दाम हुसैन से हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतका के पति पिछले ढाई साल से विदेश में रहकर काम कर रहे हैं। ऐसे में बुशरा अपने बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी।
Bhore News | रात में सोने गई, सुबह मिली लाश-परिजनों के मुताबिक, घटना वाली रात (Night) बुशरा ने सामान्य रूप से खाना खाया और अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। लेकिन सुबह जब परिवार के अन्य लोगों ने दरवाजा खोला तो उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। इस दृश्य को देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए और गांव में हाला हो गया।
Bhore Latest News | सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय कमरे में बुशरा के दो बेटे और एक बेटी भी मौजूद थे। इस घटना के बाद तीनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। बच्चों की मौजूदगी ने इस मामले को और भी गंभीर और संवेदनशील बना दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका के सास-ससुर घर पर मौजूद नहीं थे। वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। हालांकि घर में उसकी गोतनी मौजूद थी। परिवार अलग-अलग रहता था, लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रात के दौरान आखिर क्या हुआ जिससे यह घटना हुई।
घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता मंजूर आलम और मां रजिया खातून का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि यही मानसिक दबाव उसकी मौत का कारण हो सकता है। मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश है।
घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस (Bhore Police Station) मौके पर पहुंची। अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल रिकॉर्ड व अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार (Sandip Kumar) ने बताया कि पुलिस (Police) हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या कोई अन्य कारण। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Bhore Gopalganj News
Bhore की इस घटना के बाद पूरे गाँव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एक ओर जहां लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे साजिश या घरेलू विवाद का परिणाम बता रहे हैं। पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।








