Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

अभाविप का 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, राष्ट्रवाद के संकल्प के साथ छात्र संगठित कर रहे नया भारत

On: July 9, 2025 6:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज, बिहारअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को अपना 77वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम, गरिमा और राष्ट्रवादी जोश के साथ मनाया। इस ऐतिहासिक अवसर पर Gopalganj (गोपालगंज) जिले के विभिन्न स्थानों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, (Teacher’s) अभाविप कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Abvp
झंडातोलन – ABVP

स्थापना दिवस को लेकर अभाविप द्वारा एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। इस अवसर पर नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने गोपालगंज स्थित अभाविप जिला कार्यालय में झंडोत्तोलन किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर “विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों के साथ आयोजन की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभाविप स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानती है और “ज्ञान, शील और एकता” के मंत्र को लेकर छात्र-छात्राओं में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने में निरंतर जुटी हुई है। कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को सशक्त करने वाला अभाविप देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है।

अभाविप ने धूमधाम से मनाया अपना 77 वां स्थापना दिवस

इस अवसर पर अभाविप के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें पूर्व कार्यकर्ता विनय राय, अनूप लाल श्रीवास्तव, डॉ. राजेश बरनवाल, दीपक कुमार दीपू, राजीव कुमार पलटू, सनी सिंह, विकास, राजन तिवारी, अभिषेक पांडेय, विभाग संयोजक अनीश कुमार, जिला संयोजक प्रिंस सिंह, खेलो भारत प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह संयोजक हर्षिता कुमारी, एग्रीविजन प्रांत सह संयोजक अश्वनी सोनी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रोहित जायसवाल, हरिओम राय, आकाश गोयल, नवीन सोलंकी, एसएफएस जिला संयोजक विवेक कुमार सूरज शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, कमला राय कॉलेज इकाई के अध्यक्ष विकी कुशवाहा, उपाध्यक्ष तेजस्वी कुशवाहा, मंत्री रितिक पंडित, महिला कॉलेज इकाई की उपाध्यक्ष रोशनी उपाध्याय, नगर सह मंत्री कविता कुमारी, पूजा कुमारी, प्रगति ठाकुर, सोनम कुमारी, शालू कुमारी सहित अनेक छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कई कार्यकर्ता जैसे फौलादी कुमार, हर्षवर्धन और रविकांत शुक्ला की भी उपस्थिति ने माहौल को और ऊर्जावान बनाया।

प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण Abvp

Abvp Gopalganj
प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण से छात्रों में बढ़ा उत्साह

स्थापना सप्ताह के तहत आज अभाविप की एस एफ एस इकाई द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसका पुरस्कार वितरण समारोह कमला राय कॉलेज, गोपालगंज में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. विशाल गुप्ता, अतिथि ऋषभदेव शुक्ला, कॉलेज प्राचार्य डॉ. एच. के. पांडेय, राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत सह संयोजक हर्षिता कुमारी, विभाग संयोजक अनीश कुमार और जिला संयोजक मंजीत राय द्वारा स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की तैलचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन सोलंकी ने किया। इस दौरान अपने संबोधन में डॉ. विशाल गुप्ता ने कहा,

“अभाविप का राष्ट्र सर्वप्रथम का विचार देशभर के छात्र परिसरों में पहुंच रहा है और यह आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा और विचार लाता है।”

अतिथि ऋषभदेव शुक्ला ने कहा कि परिषद समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने के लिए प्रतियोगिताओं और संगोष्ठियों के माध्यम से कार्य कर रही है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. एच. के. पांडेय ने अभाविप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को बल मिलता है।

विभाग संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि “9 जुलाई 1949 को शुरू हुई यह यात्रा आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनने की दिशा में है। अभाविप एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने छात्र राजनीति में शुचिता बनाए रखी है।”

Abvp
प्रतियोगिता में 563 छात्रों ने लिया भाग, विजेताओं को मिला शानदार इनाम

प्रतियोगिता में 563 छात्रों ने लिया भाग,

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 563 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रोहित जायसवाल और एसएफएस जिला संयोजक ने की।

  • प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रितिक राज (Ritik Raj) को साइकिल (Cycle) पुरस्कार स्वरूप दी गई।
  • द्वितीय स्थान पर रहे मनु कुमार यादव (Manu Kumar Yadaw) को स्टैंड पंखा मिला।
  • तृतीय स्थान पर आए अभय कुमार पटेल (Abhay Kumar Patel) को कैरम बोर्ड से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा शीर्ष 20 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, पूर्व कार्यकर्ता राजन तिवारी और अभिषेक पांडेय द्वारा किया गया।

इस सफल आयोजन में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश गोयल, हरिओम राय, नगर सह मंत्री रंजीत सिन्हा, अंजली गुप्ता, कविता कुमारी, प्रगति ठाकुर, पूजा कुमारी सहित सैकड़ों छात्रों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया

अभाविप का यह आयोजन न सिर्फ छात्रों (Students) में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करता है, बल्कि नेतृत्व कौशल, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी भरता है। 77 वर्षों की यात्रा के बाद भी संगठन आज भी उसी ऊर्जा और जोश से आगे बढ़ रहा है, जो इसकी स्थायित्व और मजबूती को दर्शाता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “अभाविप का 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, राष्ट्रवाद के संकल्प के साथ छात्र संगठित कर रहे नया भारत”

Leave a comment