Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Dumariya Ghat News: गंडक नदी में नहाने के दौरान बीए छात्र की डूबने से मौत – पढ़े पूरी खबर

On: June 15, 2026 10:09 PM
Follow Us:
Dumariya Ghat News
---Advertisement---

Gopalganj Breaking News: गंडक नदी में डूबने से बीए छात्र की मौत, डुमरिया घाट पर मचा कोहराम

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़। गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के समीप गंडक नदी में नहाने के दौरान एक बीए छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Gopalganj Dumariya Ghat News – मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी मनोज शाह (Manoj Sah) के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह बीए (B.A) का छात्र था और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था। परिजनों के अनुसार गांव (Gaw) की एक बुजुर्ग महिला के निधन के बाद अंकित अन्य ग्रामीणों के साथ दाह संस्कार में शामिल होने डुमरिया घाट गया था।

स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया छात्र

मृतक के चाचा विनोद शाह ने बताया कि दाह संस्कार के बाद परंपरा के अनुसार सभी लोग गंडक नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अंकित गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में बह गया।

स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की

Accident Dumariya Ghat News – घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद अंकित को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Gopalganj – Dumariya Ghat News पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही महमदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Gopalganj Dumariya Ghat News – गांव में शोक की लहर

Dumariya Ghat News
Ankit Kumar Profile – Img

अंकित कुमार (Ankit Kumar) की असमय मौत से परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। गांव के लोगों ने बताया कि वह मिलनसार स्वभाव का था और पढ़ाई में भी काफी अच्छा था। उसकी मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now