Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Bus Fire News: दरभंगा जा रही बस में लगी भीषण आग – पढ़े पूरी खबर

On: April 27, 2026 6:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Tds वायरलस न्यूज़, गोपालगंज (बिहार): बिहार के गोपालगंज जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जब गुड़गांव से दरभंगा जा रही एक प्राइवेट बस अचानक आग का गोला बन गई। यह घटना NH-27 पर बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास हुई।

Gopalganj Bus Fire News – बताया जा रहा है कि बस के पिछले पहिये से अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जो कुछ ही मिनटों में पूरी बस में फैल गईं। बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और दम घुटने जैसी स्थिति बन गई।

हालात बेकाबू होते देख यात्रियों ने बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदना शुरू कर दिया। इस दौरान भगदड़ में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यात्रियों का आरोप है कि बस में क्षमता से कहीं ज्यादा लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। खड़े होने तक की जगह नहीं थी, जिससे हादसे के वक्त स्थिति और भयावह हो गई।

Gopalganj Bus Fire News | घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। उनकी तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, वरना कई लोगों की जान जा सकती थी।

Gopalganj Bus Fire News

हादसे के बाद यात्रियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और टूरिस्ट बसों के नाम पर चल रहे इस ‘मौत के खेल’ की जांच की मांग की।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर