Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Crime News: लामीचौर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर पति-पत्नी पर चाकू से हमला, 2 गंभीर

On: October 19, 2025 8:37 PM
Follow Us:
Gopalganj Crime News
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, भोरे/गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर रविवार को बड़ा मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान छोटेलाल मधेशिया और उनकी दूसरी पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। दोनों को गोपालगंज सदर अस्पताल (Gopalganj Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, Gopalganj Crime News छोटेलाल मधेशिया की दो शादियां हुई हैं। पहली पत्नी से उनका एक बेटा और एक बेटी है, जबकि दूसरी पत्नी रेखा देवी से चार बच्चे हैं। करीब 20 साल पहले पहली पत्नी विवाद के बाद बच्चों के साथ अलग रहने लगी थीं। बाद में छोटेलाल ने आठ साल पहले दूसरी शादी की थी।

Gopalganj Crime News
Sadar Hospital Gopalganj – img

रेखा देवी (Rekha Devi) का आरोप है कि पहली पत्नी ने अपने हिस्से की संपत्ति पहले ही लिखवा ली थी, इसके बावजूद वह रविवार को जबरन घर में घुसकर सामान निकालने लगीं। जब छोटेलाल ने इसका विरोध किया,

तो पहली पत्नी और पड़ोसियों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। छोटेलाल (Chhotelal Sah) को छह जगह वार किया गया, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचीं रेखा देवी पर भी तीन जगह चाकू से हमला किया गया।

Gopalganj Crime News – Bhore

Gopalganj Crime News – दोनों को पहले भोरे रेफरल अस्पताल (Bhore Refral Hospital) ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया, पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर