College Hathua News – गोपालगंज: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) से संबद्ध गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ के UG CBCS 1st Semester (सत्र 2025–2029) के छात्रों के साथ गंभीर अन्याय का मामला सामने आया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र ने छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। छात्रों का परीक्षा केंद्र भोला प्रसाद सिंह कॉलेज, भोरे तय किया गया है, जो भौगोलिक रूप से काफी दूर और विपरीत दिशा में स्थित है।
छात्रों का कहना है कि बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज और आसपास के इलाकों से आने वाले परीक्षार्थियों को 100 से 120 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ेगी। इतनी लंबी दूरी तय करना न सिर्फ समय लेने वाला है बल्कि जोखिम भरा भी है, खासकर तब जब परिवहन सुविधाएं लगभग न के बराबर हैं।
छात्रों ने बताया कि इस रूट पर न तो नियमित बस सेवा उपलब्ध है और न ही ऐसी कोई ट्रेन सुविधा है जिससे वे समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। गाँवो से आने वाले छात्रों के लिए सुबह-सुबह इतनी दूर पहुंचना लगभग असंभव जैसा है।
कई छात्रों ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अगर वे समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाए तो उनका पूरा साल बर्बाद हो सकता है। यह स्थिति कई छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल रही है।
College Hathua News – एबीवीपी ने उठाई आवाज
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ इकाई ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। संगठन ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र को नजदीकी और सुलभ स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
ABVP ने स्पष्ट रूप से सुझाव दिया है कि परीक्षा केंद्र को गोपालगंज शहर स्थित कमला राय कॉलेज या महेंद्र महिला कॉलेज में शिफ्ट किया जाए, ताकि अधिकतर छात्रों को राहत मिल सके।
College Hathua News | आंदोलन की चेतावनी-ABVP ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन छात्रहित में आंदोलन करने को बाध्य होगा। Abvp ने कहा है कि “छात्रों की आवाज दबाई नहीं जा सकती और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा।”
इस फैसले को लेकर छात्रों (Students) में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कई अभिभावकों ने भी चिंता जताई है कि इतनी दूर परीक्षा केंद्र होने से बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। खासकर छात्राओं के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बन गई है।
College Hathua News – इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिरकार परीक्षा केंद्र तय करते समय छात्रों की सुविधा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया? क्या विश्वविद्यालय प्रशासन ने जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर यह फैसला लिया?
College Hathua News – छात्रों और संगठनों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और परीक्षा केंद्र को नजदीकी कॉलेजों में स्थानांतरित करे। इससे न केवल छात्रों को राहत मिलेगी बल्कि परीक्षा प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगी।
College Hathua News
यह मामला केवल एक कॉलेज या कुछ छात्रों का नहीं, बल्कि कई विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित निर्णय लेना चाहिए।
अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह मुद्दा बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।










