सीवान ने वाराणसी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, स्व. बच्चा राय उपेंद्र राय अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक आगाज
टीडीएस वायरलस न्यूज़, भोरे (गोपालगंज): भोरे प्रखंड के कोरेयां खेल मैदान में रविवार से स्व. बच्चा राय उपेंद्र राय अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सीवान की टीम ने वाराणसी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच काफी रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हेमकांत शरण देवाचार्य जी महाराज, पूर्व मुखिया यतींद्रनाथ तिवारी और पूर्व विधायिका किरण राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन के बाद मैदान में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।
Koreya News – Siwan vs Varanasi Football Match | पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल मैच की शुरुआत से ही विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित सीवान की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और वाराणसी की टीम पर दबाव बनाए रखा।
हालांकि पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। इस कारण मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा।
Koreya News – Siwan vs Varanasi Football Match | दूसरे हाफ में सीवान ने दिखाया दम मध्यांतर के बाद खेल और भी तेज हो गया। मैच के 59वें मिनट में सीवान के खिलाड़ी भरत ने शानदार गोल दागते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके महज दो मिनट बाद ही सीवान के खिलाड़ी डैनी ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
Siwan vs Varanasi Football Match – बनारस की वापसी की कोशिश सीवान की लगातार बढ़त के बाद वाराणसी की टीम ने वापसी की कोशिश की। कुछ ही देर बाद वाराणसी के खिलाड़ी कामरान ने शानदार गोल कर टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद मैच और भी रोमांचक हो गया, लेकिन वाराणसी की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी।
मैच के दौरान वाराणसी के खिलाड़ी फराज और पीटर को फाउल के कारण पीला कार्ड भी दिखाया गया।
Koreya News – Siwan vs Varanasi Football Match | सीवान ने जीता मुकाबला
निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका और सीवान की टीम ने यह मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
Koreya News | मंगलवार को होगा दूसरा क्वार्टर फाइनल – प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को देवरिया और बक्सर की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर भी खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Koreya News | Siwan vs Varanasi Football Match – इस मौके पर मुखिया गामा तिवारी, गौरीशंकर चौबे, शैलेन्द्र शेखर मिश्रा, मुखिया संघ अध्यक्ष भोरे मोहन सिंह, हरिकेश चौहान, डब्लू मिश्रा, सुरेश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।










