Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

लाला छापर बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हमला – फायरिंग में एक की मौत

On: April 24, 2026 8:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार – गोपालगंज से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की कोशिश की। घटना भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार की है, जहां दीपक वर्मा की ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया गया। इस दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे पूरे भोरे में दहशत और आक्रोश फैल गया है।

भोरे मे 5 बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। बदमाश दुकान में घुसते ही हथियार दिखाकर लूटपाट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिससे बदमाश घबरा गए। भीड़ को बढ़ता देख अपराधियों ने लूट का सामान छोड़ दिया और भागने लगे। इसी दौरान उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से डब्ल्यू मिश्रा नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सीसई गांव का निवासी बताया जा रहा है।

घटना के बाद बाजार के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया। भागने के दौरान एक बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी, जिससे उस पर सवार दो बदमाश पकड़े गए। गुस्साई भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। घायल बदमाश को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, भीड़ ने बदमाशों की बाइक में आग लगा दी, जो पूरी तरह जलकर राख हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही भोरे पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पकड़े गए दोनों बदमाशों को हिरासत में लिया गया। वहीं, फरार तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने करीब 3 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर और बाइक बरामद की गई है। सभी पांचों अपराधियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है

स्थानीय दुकानदार दीपक वर्मा ने बताया कि ठीक तीन साल पहले, 23 अप्रैल को भी उनकी दुकान पर लूट की घटना हुई थी। इस बार फिर उसी तारीख के आसपास हमला होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

गोपालगंज में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं अब चिंता का विषय बनती जा रही हैं। दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना यह दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त और निगरानी को और मजबूत करने की जरूरत है।

गोपालगंज की यह घटना न सिर्फ एक आपराधिक वारदात है, बल्कि यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है। एक तरफ जहां स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ा, वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब देखना होगा कि पुलिस आगे क्या ठोस कदम उठाती है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now

Related Post

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault

Gopalganj Sadar Hospital Digital X-Ray Machine Fault: गोपालगंज सदर अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Commercial Vehicle Permit Gopalganj: गोपालगंज में बनेंगे 3 नए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, यूपी बॉर्डर से आने वाले वाहनों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Law Association Election Gopalganj: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 1189 मतदाता चुनेंगे 28 पदों पर प्रतिनिधि

गोपालगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल – पढ़े पूरी खबर

Gopalganj Model School Teacher Recruitment

Gopalganj Model School Teacher Recruitment: गोपालगंज के मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षकों की बहाली अंतिम चरण में, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra

Gopalganj Sabzi Mandi Jhagra: सब्जी मंडी में जमकर मारपीट, वाहन हटाने को लेकर विवाद, 2 घायल – पढ़े पूरी खबर