Gopalganj murder: गोपालगंज में कंचा खेलने के विवाद में 14 वर्षीय छात्र अनवर की हत्या,

गोपालगंज टीडीएस वायरलस (बिहार): गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के लोहजीरा गांव (Lohjira Gaw) में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कंचा खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि 14 वर्षीय छात्र अनवर अंसारी Anwar Ansari की उसके ही साथी Friend ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक आठवीं कक्षा का छात्र और परिवार का इकलौता बेटा था।

Gopalganj murder – गाँव के दोस्तों के अनुसार, अनवर अपने पड़ोसी दोस्त के साथ कंचा खेल रहा था। खेल में बेइमानी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और अनवर के सीने पर तीन बार वार कर दिया।

हालत एतना ख़राब होने लगा की में घायल छात्र को पहले पीएचसी ले जाया गया और फिर सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार और गाँव में रोना/धोना मच गया।

Gopalganj murder
सदर हॉस्पीटल गोपालगंज मे परिवार और गाँव वाले – img

Gopalganj murder – मृतक के पिता मुजम्मिन हुसैन Mujamin Hussain ने बताया कि उनका बेटा खेल में ईमानदारी की बात कर रहा था, लेकिन साथी ने बेइमानी की। इसी विवाद के बाद उसने चाकू से हमला कर दिया।

Gopalganj murder

घटना की सूचना पर एसडीपीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Related posts