Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश

On: July 27, 2026 5:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोपालगंज। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल के तत्वावधान में नशा मुक्ति विषय पर संगीत, चित्रकला, भाषण, नृत्य एवं कविता प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, कमला राय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिकेश पाण्डेय एवं जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत प्रतियोगिता में अंकिता कुमारी ने प्रथम, सचिन कुमार ने द्वितीय तथा रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में जूली शर्मा प्रथम, सुषमा कुमारी द्वितीय एवं विभूति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

Gopalganj
नशा मुक्ति अभियान में संगीत, चित्रकला, भाषण और नृत्य प्रतियोगिताएं, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग – Img

भाषण प्रतियोगिता में सचिन कुमार ने प्रथम, सूरज कुमार ने द्वितीय तथा रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में अंजली कुमारी प्रथम, रिया द्वितीय एवं वंदना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कविता प्रतियोगिता में कविता रानी ने प्रथम, सुरेखा कुमारी ने द्वितीय तथा कविता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य अंजली श्रीवास्तव, प्रवीण पांडेय, राजदेव कुमार, पिंकी राय, निरमा मौर्या, संजय कुमार, इसरारुल हक, उपेंद्र कुमार, मंजू कुमारी एवं डेजी कुमारी ने किया।

Gopalganj
नशा मुक्ति अभियान में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा – Img

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनिश कुमार, नवीन सोलंकी, आदित्य तिवारी, आलोक रंजन सहित हरिओम राय, सूरज कुमार, चंदन, प्रिंस सिंह, संकेत कुमार, गोलू शुक्ला एवं विवेक कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now