गोपालगंज अंबेडकर चौक पर राजस्व कर्मचारियों का धरना, 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार – गोपालगंज जिले के अंबेडकर चौक पर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (संयुक्त संघर्ष मोर्चा) के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
Gopalganj revenue employee protest, धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी समस्याएं सार्वजनिक कीं। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
राजस्व कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, वेतन विसंगति दूर करना, समयबद्ध पदोन्नति, सेवा शर्तों में सुधार, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता शामिल है।
कर्मचारियों का तर्क है कि उनके कार्यभार और तकनीकी जिम्मेदारियों के मुकाबले वर्तमान वेतन अत्यंत कम है।
Gopalganj revenue employee protest – कर्मचारियों ने बताया कि एक-एक राजस्व कर्मचारी को 5-5 हल्का का अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ता है। इसके बावजूद न तो कोई अतिरिक्त भत्ता दिया जाता है और न ही आवश्यक टूल्स व संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं।
धरना दे रहे कर्मचारियों के अनुसार वे प्रतिदिन 16 से 17 घंटे तक काम करते हैं। ग्रेड पे, निकटतम जिला पदस्थापना, पदोन्नति, कार्यप्रणाली (मैकेनिज्म) और आधुनिक उपकरणों की भारी कमी है, जिससे काम करना और भी कठिन हो गया है।
Gopalganj revenue employee protest
राजस्व कर्मचारियों (Gopalganj revenue employee protest) ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।









