Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

River Accident news: खनुआ नदी में स्नान के दौरान हादसा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, पिता अब भी लापता

On: June 11, 2026 10:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Gopalganj Breaking News: खनुआ नदी में बड़ा हादसा, स्नान के दौरान 6 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत, पिता लापता

टीडीएस वायरलस संवाददाता, न्यूज़ गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। चौमुखा गांव के समीप स्थित खनुआ नदी में स्नान के दौरान एक छह वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके पिता अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गाँव के आस पास में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा देर रात तक नदी में लापता व्यक्ति की तलाश जारी रही।

गर्मी से राहत पाने के लिए नदी गए थे पिता-पुत्र

जानकारी के अनुसार, विजयीपुर प्रखंड के चौमुखा टोला भाठे गांव निवासी फुलेना साहनी (Fulena Niwasi) अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ बुधवार को खनुआ नदी में स्नान करने गए थे। क्षेत्र में पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों नदी में उतरे थे। हालांकि काफी समय बीत जाने के बावजूद जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

बताया जा रहा है कि फुलेना साहनी की पत्नी शैला देवी (Saila Devi) ने पहले आसपास खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह नदी किनारे पहुंचीं। वहां उन्हें अपने पति और पुत्र के कपड़े तथा मोबाइल फोन पड़े मिले। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने शुरू की खोजबीन

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर खोज अभियान शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से छह वर्षीय बच्चे को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल बन गया और लोगों की आंखें नम हो गईं।

पिता का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

बच्चे का शव मिलने के बाद भी उसके पिता फुलेना साहनी का कोई पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों और परिजनों द्वारा लगातार नदी में तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुत्र को बचाने के प्रयास में फुलेना साहनी भी गहरे पानी में चले गए होंगे। देर रात तक चले खोज अभियान के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

River Accident news

Gopalganj River Accident news – इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई, वहीं परिवार के मुखिया के लापता होने से परिजन गहरे सदमे में हैं। घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी में विशेष खोज अभियान चलाकर लापता फुलेना साहनी का जल्द पता लगाया जाए। इस घटना ने एक बार फिर नदी और जलाशयों में स्नान के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now