टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार- गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन्हवा मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
एक अनियंत्रित बोलेरो ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बोलेरो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।
Gopalganj Road accident – बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार करीब 8 लोग मोतिहारी के अरेराज शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। ओवरटेक के दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Gopalganj road accident | मृतका की पहचान दुर्गापति देवी (52 वर्ष), पत्नी हीरालाल साह, निवासी बहीरा बारी गांव, तरैया सुजान थाना क्षेत्र (यूपी) के रूप में हुई है।
Gopalganj Road accident 2026
घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।







