Gopalganj School Closed News: भीषण गर्मी और लू के कारण DM का बड़ा फैसला, 1 से 5 तक की कक्षाएं बंद
टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह – गोपालगंज जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश 22 जून से 27 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्री-स्कूल, प्ले स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी इस आदेश के दायरे में रखा गया है।
Gopalganj School Closed News – कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 11 बजे तक
Gopalganj जिला प्रशासन ने उच्च कक्षाओं के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अलग व्यवस्था लागू की है। आदेश के अनुसार, कक्षा 6 से 12 तक की सभी कक्षाओं का संचालन केवल सुबह 11:00 बजे तक ही किया जाएगा।
Gopalganj School Closed News – स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सुबह 11 बजे के बाद किसी भी छात्र को विद्यालय परिसर में नहीं रोका जाए। प्रशासन का मानना है कि दोपहर के समय तापमान और लू का प्रभाव सबसे अधिक रहता है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
Gopalganj School Closed News – बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया निर्णय
पिछले कुछ दिनों से गोपालगंज समेत बिहार के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में छोटे बच्चों को सबसे अधिक खतरा माना जा रहा है। अत्यधिक गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है।
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
Gopalganj जिलाधिकारी pawan kumar sinha ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सभी government और निजी शिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा। यदि कोई विद्यालय प्रशासन निर्धारित निर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गोपालगंज जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आदेश का पूरी तरह पालन करें।
Gopalganj School Closed News – अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
- बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न भेजें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ दें।
- हल्के और सूती कपड़े पहनाएं।
- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
- किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
Gopalganj School Closed News today update

गोपालगंज में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन का यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 22 जून से 27 जून 2026 तक कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई बंद रहेगी, जबकि कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से प्रशासन ने आदेश का सख्ती से पालन करने की अपील की है।







