ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीय हड़ताल को माले का समर्थन, भोरे में चक्का जाम कर प्रदर्शन
टीडीएस वायरलस (tds viral) भोरे (गोपालगंज) – ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत देशव्यापी राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को भोरे में माले, खेत ग्रामीण मजदूर सभा और किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
Gopalganj Strike News – प्रदर्शनकारियों ने किसान-मजदूर विरोधी कानूनों के खिलाफ भोरे चारमुहानी को कुछ समय के लिए जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
कार्यकर्ताओं ने वालेस मोड़ से भोरे प्रखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए माले प्रखंड सचिव सुभाष पटेल ने केंद्र सरकार पर किसान और मजदूर विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सरकार विरोध की आवाज़ को दमन के जरिए दबाने की कोशिश कर रही है।
Gopalganj Strike News
सुभाष पटेल ने माले राज्य कमेटी सदस्य और ईनौस के राज्य अध्यक्ष जितेंद्र पासवान पर आरोप गठन को राजनीतिक साज़िश बताते हुए मामले में पुनर्विचार की मांग की।
सभा को बहादुर सिंह, कमलेश प्रसाद, राघव प्रसाद, अर्जुन सिंह, धर्मेंद्र चौहान, प्रभावती देवी, ललिता चौहान और नीरज राम सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय प्रशासन मुस्तैद रहा।








