Breaking News: वायरल पिंकी ने दुनिया को कहा अलविदा, डिलीवरी के बाद ICU में गईं और नहीं लौटीं
गोपालगंज (बिहार) ब्रेकिंग न्यूज: सोशल मीडिया पर चर्चित और लोगों के बीच अपनी अनोखी प्रेम कहानी से मशहूर वायरल पिंकी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 21 अगस्त की सुबह उन्होंने दूसरी बेटी को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत – Gopalganj YouTuber Death

20 अगस्त की शाम पिंकी गोरखपुर हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं क्योंकि उनकी डिलीवरी का समय आ गया था।
21 अगस्त की रात 2:00 बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन के ज़रिए उनका डिलीवरी कराया। उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
लेकिन ऑपरेशन के बाद पिंकी की हालत बिगड़ती चली गई और उन्हें ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा। लगभग सात घंटे संघर्ष करने के बाद उनकी सांसे थम गईं और हॉस्पिटल में ही उनका निधन हो गया।
परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल
पिंकी के पति शिवम उसी समय हॉस्पिटल में मौजूद थे। वे अपनी पत्नी की डेथ बॉडी घर लाए और अंतिम संस्कार किया गया।
पिंकी की मां अपनी बेटी का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाईं। परिवार में मातम का माहौल है और मां-बाप पिंकी का सामान देखकर फूट-फूट कर रो रहे हैं।
फिलहाल पिंकी की बेटी स्वस्थ, नानी के पास है, Gopalganj YouTuber Death
पिंकी की नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और फिलहाल अपनी नानी के घर रह रही है।
लेकिन दुख की बात यह है कि पिंकी की पहली बेटी छह महीने बाद ही चल बसी थी। इस वजह से पिंकी लंबे समय से उदास थीं। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि दूसरी बच्ची आने से जीवन में खुशियां लौटेंगी, लेकिन किस्मत ने उनसे मां बनने की खुशी भी छीन ली।
पिंकी और शिवम की प्रेम कहानी – Gopalganj YouTuber Death
पिंकी और शिवम की प्रेम कहानी अक्सर चर्चा में रही है। शिवम एक स्मार्ट और हैंडसम युवक थे, जबकि पिंकी दिव्यांग थीं। इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे से दिल लगाया और शादी कर ली। उनकी प्रेम कहानी को लोग एक मिसाल मानते थे। शिवम ने हमेशा पिंकी का साथ दिया, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। लेकिन आज किस्मत ने उनका साथ छीन लिया, Gopalganj YouTuber Death – पिंकी का अंतिम संस्कार उनके ससुराल में किया गया। गांव और परिवार के लोग शोक में डूबे हुए हैं।
लोगों ने सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि दी और कहा –
“ईश्वर पिंकी की आत्मा को शांति दे और बच्ची को स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”
[…] मौजूदगी में JCB से उनका घर तोड़ा गया। Gopalganj YouTuber Death 2025: वायरल पिंकी ने दुनिया को […]