Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Martyr’s Day Gopalganj: कमला राय कॉलेज में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि

On: March 23, 2026 2:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Martyr’s Day Gopalganj

जन शक्ति छात्र परिषद् द्वारा कमला राय कॉलेज में शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि

टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार/गोपालगंज – जन शक्ति छात्र परिषद् (JSCP) के तत्वावधान में कमला राय कॉलेज परिसर में शहीद दिवस अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, एवं परिषद् के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के इन अमर वीर सपूतों के बलिदान को नमन किया। पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा और “शहीदों अमर रहो” के नारों से माहौल गूंज उठा।

Martyr’s Day Gopalganj | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद् के अध्यक्ष जयराम प्रियदर्शी ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु केवल नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो अन्याय के खिलाफ संघर्ष, साहस और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने मात्र 23-24 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, जो आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Martyr’s Day Gopalganj | सगठन के छात्रा प्रमुख पिर्यदार्शनि पांडेय ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल शहीदों को याद करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों सत्य, साहस, समानता और न्याय को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जन शक्ति छात्र परिषद् के पदाधिकारियों ने छात्रों को संगठित होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों, अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

साथ ही यह भी कहा गया कि एक जागरूक और शिक्षित युवा ही देश को सही दिशा दे सकता है।
कार्यक्रम के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

Martyr's Day Gopalganj
JSCP Students – Img

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे।

Martyr’s Day Gopalganj

Martyr’s Day Gopalganj | इस कार्यक्रम में जन शक्ति छात्र परिषद् दीपक कुमार, सचिन कुमार, अवध कुमार,दीपक माझी, करन कुमार, प्रमोद कुमार राम, जितेश कुमार, युसूफ अली सिमरन खातून, माही कुमारी, निशा सिंह, सिमरन कुमारी, रिमझिम कुमारी, नेहा कुमारी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now