Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Kateya news: कटेया के बड़का अमेया गांव मे 7 माह की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत – पूरी खबर पढ़े

On: April 5, 2026 5:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, कटेया/बिहार: गोपालगंज जिले के कटेया थाना (Kateya thana) क्षेत्र के बड़का अमेया गांव से शनिवार को एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बड़का अमेया गांव मे 20 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान मुन्नी देवी (Munni Devi) के रूप में की गई है, जो लगभग 7 माह की गर्भवती थी। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे, जिससे यह मामला और भी ज्यादा संदिग्ध बन गया है।

Kateya News | क्या है पूरा मामला? परोसीयों के अनुसार, शनिवार सुबह (morning) जब घर के भीतर कोई हलचल नहीं हुई तो परोस के लोगों को शक हुआ। दरवाजा खोलने (door open) पर मुन्नी देवी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत Kateya पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कटेया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। इस घटना ने पूरे गाँव में चर्चा फैला दी है।

एक तरफ जहां गर्भवती महिला की मौत से लोग स्तब्ध हैं, वहीं दूसरी ओर ससुराल वालों का फरार होना कई सवाल खड़े कर रहा है। मृतका के Father Jitendra Ram (पिता जितेंद्र राम) जो गोपालपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं, अपनी बेटी की हत्या का गंभीर आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। उनका कहना है कि: “मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई है। सबूत छिपाने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया गया।”

Kateya News | परिजनों के अनुसार, मुन्नी के साथ ससुराल में पहले से ही विवाद चल रहा था। ऐसे में उसकी अचानक मौत को वे आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश मान रहे हैं। इस घटना के पीछे एक लंबी और जटिल प्रेम कहानी भी सामने आई है, जिसने इस मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

Kateya news
बॉडी को पोस्टमार्टम ले जाते वक्त – img

Kateya News | बताया जा रहा है कि मुन्नी देवी का अपने ही गांव के युवक रोहित तिवारी (Rohit Tiwari) से प्रेम प्रसंग था। नाबालिग रहते हुए ही वह रोहित के साथ घर से फरार हो गई थी। इस मामले में रोहित को करीब एक साल ( 1 year’s) तक जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी। Rohit (रोहित) के जेल से बाहर आने के बाद मुन्नी के पिता ने उसकी शादी एक अन्य युवक से कर दी, जो पेशे से बस खलासी बताया जाता है। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका।

Kateya News | कुछ ही महीनों में मुन्नी फिर अपने प्रेमी रोहित के साथ भाग गई और दोनों हरियाणा (Haryana) चले गए। इस बार परिवार (Family) ने काफी विरोध किया, लेकिन अंततः बेटी की खुशी के लिए पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

गाँव के लोगो के अनुसार, मुन्नी देवी 7 माह (Seven Month) की गर्भवती थी और जल्द ही मां बनने वाली थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक उसकी मौत ने सब कुछ मातम में बदल दिया। यह सवाल अब सबसे बड़ा बन गया है कि क्या यह आत्महत्या है या फिर हत्या? पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Kateya news | घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर (Home) छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों का भी कहना है कि अगर यह आत्महत्या होती, तो परिवार के लोग भागते नहीं। इस घटना के बाद कटेया के बड़का अमेया गांव और मृतका के मायके में शोक का माहौल है। गांव के लोग इस घटना से बेहद दुखी और आक्रोशित हैं।

Kateya News Today

गोपालगंज के कटेया थाना (Kateya News Police) की यह घटना सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि कई सवालों और रहस्यों से घिरी हुई एक दर्दनाक कहानी है। प्रेम, बगावत, सामाजिक दबाव और पारिवारिक संघर्ष की इस दास्तान का अंत बेहद दुखद रहा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now