Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Mirganj firing Incident: व्यवसायी कृष्णा सिंह की गोली मारकर हत्या | मीरगंज इलाके में दहशत

On: March 24, 2026 4:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, मीरगंज/गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार देर शाम एक बड़ी आपराधिक घटना घटी है। मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ-कुसौधी मुख्य मार्ग पर सेमराव गांव (Semraw Gaw) के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Mirganj firing incident – कौन था मृतक?मृतक की पहचान नेरुई गांव निवासी 45 वर्षीय कृष्णा सिंह (Krishna Singh) के रूप में हुई है। वह पतल-गिलास बनाने का काम करते थे और साथ ही नमकीन का थोक व्यापार भी करते थे।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा सिंह सोमवार (Monday) को हथुआ (Hathuwa) क्षेत्र से बकाया राशि वसूल कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Mirganj firing incident | पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

  • एसपी विनय तिवारी (Gopalganj SP Vinay Tiwari) ने बताया कि मामले की जांच जारी है
  • टेक्निकल सेल और फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता (Anand Mohan Gupta) भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Mirganj firing incident | हत्या की वजह क्या?

प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश की आशंका जता रही है, हालांकि अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस (Police) अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चालू कर दी है।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now