Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

नीतीश ने चिराग को गले लगाकर दी जीत की बधाई, सरकार गठन से पहले बड़ी राजनीतिक मुलाकात

On: November 15, 2025 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजों में लैंड स्लाइड विक्ट्री (जीत) के बाद अब नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है.

इसी क्रम में शनिवार को लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे.

वहां नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया और जीत की खुशी में उन्हें गले लगा लिया. चुनाव परिणामों की खुशी नीतीश कुमार के चेहरे पर साफ-साफ दिखाई दे रही थी.इस चुनाव में जेडीयू को जहां 85 सीटों पर जीत मिली है वहीं चिराग की पार्टी ने 19 सीट पर विजयी हुई है.

वहीं बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 89 सीटों पर जीत हासिल की है. चिराग पासवान ने सीएम से मिलने की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा,

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के पश्चात आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर उन्हें NDA के प्रचंड बहुमत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now