टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड को शनिवार को नई अंचल अधिकारी (सीओ) के रूप में उमा कुमारी (Umma Kumari) मिलीं। उन्होंने पंचदेवरी अंचल कार्यालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनके योगदान के साथ ही स्थानीय प्रशासन में नई ऊर्जा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले यहां तरुण कुमार रंजन (Tarun Kumar Ranjan) अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके स्थानांतरण के बाद राज्य सरकार ने उमा कुमारी को पंचदेवरी अंचल की जिम्मेदारी सौंपी है।
पदभार ग्रहण करने के बाद पंचदेवरी अंचल कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बीडीओ आयुष राज आलोक (Ayush Raj Alok) एलईओ विकास कुमार (Vikash Kumar) सहित अंचल कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता आएगी तथा आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
नई सीओ Umma Kumari (उमा कुमारी) ने पदभार संभालने के बाद स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और पूरी पारदर्शिता के साथ उनका समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों को सरल, सुगम और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी होगी।
नई सीओ ने कार्यालय के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक कर भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनता के प्रति सकारात्मक व्यवहार अपनाने का भी आग्रह किया।
उमा कुमारी ने निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, परिमार्जन, प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व मामलों का समयबद्ध एवं त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रामीण को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से काम करें।
Umma Kumari ने भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान कर प्रशासन पर जनता का विश्वास और मजबूत किया जाएगा।
नई सीओ के योगदान के बाद पंचदेवरी प्रखंड (Panchdewari Block) के लोगों को उम्मीद है कि भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों में तेजी आएगी और government योजनाओं का लाभ अधिक तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचेगा।








