टीडीएस वायरलस न्यूज़ | एंटरटेनमेंट डेस्क: सोशल मीडिया की दुनिया में एक बार फिर उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर श्वेता महारा (@shweta_mahara_official) ने तहलका मचा दिया है। जैसे ही उनका नया म्यूजिक वीडियो मोहना मढुली का टीज़र रिलीज हुआ,
वैसे ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में टीज़र को हजारों लाइक्स, शेयर और कमेंट्स मिलने लगे, जिससे यह साफ हो गया कि श्वेता महारा की लोकप्रियता किसी एक राज्य या शहर तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे भारत देश में फैली हुई है।
श्वेता महारा के इंस्टाग्राम पर इस समय 8.81 लाख (881K) से अधिक फॉलोअर्स हैं। उत्तराखंड, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
Shweta Mahara का नए पोस्ट और वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार करता है। मोहना मढुली के टीज़र में श्वेता का ट्रेडिशनल लुक, एक्सप्रेशन्स और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
टीज़र में दिखाया गया है कि श्वेता महारा एक खूबसूरत पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी अदाएं और आत्मविश्वास साफ झलकता है। वहीं मेल एक्टर के साथ उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
बैकग्राउंड म्यूजिक, कलर टोन और सिनेमैटोग्राफी को देखकर फैंस यह कहने से नहीं चूक रहे कि यह वीडियो रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करेगा।
श्वेता महारा सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सफल डिजिटल क्रिएटर (Digital Creater) भी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी एक्टिविटी और ब्रांड वैल्यू इतनी मजबूत है कि वह हर महीने लाखों रुपये की कमाई करती हैं।
इंस्टाग्राम रील्स, ब्रांड प्रमोशन, म्यूजिक वीडियो और इवेंट अपीयरेंस से उनकी इनकम लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि वह आज नई पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन चुकी हैं।
उत्तराखंड की लोक संस्कृति और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी श्वेता महारा का नाम तेजी से उभरा है। उन्होंने कई गढ़वाली और कुमाऊनी प्रोजेक्ट्स में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है।
मोहना मढुली को भी उत्तराखंड के कल्चर से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
टीज़र रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई श्वेता के लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके डांस और एक्सप्रेशन को बेस्ट बता रहा है।

कई यूजर्स ने लिखा कि श्वेता महारा हर वीडियो में पहले से ज्यादा बेहतर नजर आती हैं, इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो ‘मोहना मढुली’ का पूरा वीडियो रिलीज होते ही यह यूट्यूब पर मिलियन्स में व्यूज हासिल कर सकता है।
श्वेता महारा की लोकप्रियता और सोशल मीडिया रीच को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर को एक नई ऊंचाई देगा।
दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में भी श्वेता महारा की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कई बड़े म्यूजिक लेबल और प्रोडक्शन हाउस उनसे संपर्क में हैं।
श्वेता महारा आज सिर्फ एक सोशल मीडिया स्टार (Social Media Star) नहीं, बल्कि एक मजबूत ब्रांड बन चुकी हैं।
उनका हर नया प्रोजेक्ट फैंस के लिए एक इवेंट बन जाता है। अब सभी को बेसब्री से इंतजार है मोहना मढुली (Mohna Maduli) के फुल वीडियो का, जो तय माना जा रहा है कि रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा देगा।











