Gopalganj NEET UG Re-Exam: 7 परीक्षा केंद्रों पर 3906 अभ्यर्थी, जैमर-CCTV से होगी निगरानी, जानें एंट्री नियम

Gopalganj NEET UG Re-Exam

गोपालगंज में NEET UG पुनर्परीक्षा की तैयारी पूरी, 7 केंद्रों पर 3906 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़। गोपालगंज जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG पुनर्परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के कुल 7 परीक्षा केंद्रों पर 3906 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा एकल पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों को विशेष सुविधा देते हुए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया गया है, जिससे वे शाम 6:15 बजे तक परीक्षा दे सकेंगे।

Gopalganj NEET UG Re-Exam – प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और फोटो अनिवार्य

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को वैध एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज की दो फोटो और पोस्टकार्ड साइज की एक फोटो साथ लाना अनिवार्य किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। अन्य किसी भी प्रकार की सामग्री पर प्रतिबंध रहेगा।

Gopalganj NEET UG Re-Exam – निर्धारित समय के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए समय सीमा भी निर्धारित कर दी है। अभ्यर्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद पहुंचने वाले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि जांच प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Gopalganj NEET UG Re-Exam – जैमर और CCTV से होगी निगरानी

परीक्षा में नकल और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी केंद्रों पर आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल को रोकने के लिए जैमर लगाए गए हैं। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराने का भी निर्णय लिया है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

मोबाइल, स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित

Gopalganj NEET UG Re-Exam – राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के साथ पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Gopalganj NEET UG Re-Exam – सभी केंद्रों को दिए गए विशेष निर्देश

Gopalganj जिला प्रशासन ने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। परीक्षा संचालन में तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अन्य कर्मियों को भी NTA के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gopalganj NEET UG Re-Exam today news

Gopalganj NEET UG Re-Exam
Img

गोपालगंज में आयोजित होने वाली NEET UG पुनर्परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 7 परीक्षा केंद्रों पर 3906 अभ्यर्थियों की परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

गोपालगंज में निजी Schools का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध – नए गजट पर शिक्षा जगत में उबाल

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज: बिहार राज्य सरकार द्वारा निजी विद्यालयों के लिए जारी किए गए नए गजट (नियमावली) को लेकर गोपालगंज जिले में शिक्षा (Education) जगत में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। निजी स्कूल संचालक अब खुलकर सरकार के फैसले के खिलाफ खड़े हो गए हैं। इसी कड़ी में गोपालगंज शहर के काली स्थान रोड स्थित एक बैठक में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालकों ने हिस्सा लिया और आगे की रणनीति तय की।

बैठक में मौजूद स्कूल (Schools) संचालकों ने एक स्वर में सरकार के नए नियमों को “एकतरफा”, “दमनकारी” और “अव्यावहारिक” करार दिया। उनका आरोप है कि गजट तैयार करते समय न तो निजी स्कूलों से कोई राय ली गई और न ही जमीनी हकीकत को समझने की कोशिश की गई।

क्या है पूरा मामला? बिहार राज्य सरकार ने हाल ही में निजी Schools (विद्यालयों) के संचालन को लेकर एक नई नियमावली (गजट) जारी की है। इस नियमावली में स्कूलों के लिए बुनियादी ढांचे, संसाधनों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े कई कड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि इन नियमों को लागू करना छोटे और मध्यम स्तर के स्कूलों के लिए लगभग असंभव है। इससे न सिर्फ स्कूलों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, बल्कि कई संस्थानों के बंद होने का खतरा भी पैदा हो सकता है।

Schools संचालकों ने लगाया बड़ा आरोप-बैठक में संचालकों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि: नए गजट में केवल सरकारी हितों को प्राथमिकता दी गई है. निजी स्कूलों की व्यावहारिक समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है. बिना किसी पूर्व चर्चा या सलाह के नियम थोप दिए गए हैं. छोटे स्कूलों को खत्म करने की साजिश की जा रही है संचालकों ने साफ कहा कि यह नियम शिक्षा सुधार के नाम पर निजी संस्थानों को कमजोर करने का प्रयास है।

नए नियमों के तहत स्कूलों (Schools) को कई महंगे इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं अनिवार्य रूप से लागू करनी होंगी। इसमें भवन मानक, खेल मैदान, डिजिटल सुविधाएं, सुरक्षा इंतजाम आदि शामिल हैं।

संचालकों का कहना है कि: “इन शर्तों को पूरा करने में लाखों रुपये का खर्च आएगा, जो छोटे स्कूलों के लिए संभव नहीं है।” इससे फीस बढ़ाने का दबाव भी बनेगा, जिसका सीधा असर अभिभावकों पर पड़ेगा।

सरकार को सौंपा जाएगा ज्ञापन – बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक विस्तृत ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग को सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में निजी विद्यालयों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा जाएगा। संचालकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

एसोसिएशन अध्यक्ष का बयान- एसोसिएशन के अध्यक्ष फैज अहमद ने कहा:“सरकार का यह गजट पूरी तरह एकपक्षीय है। निजी स्कूलों (schools) को लेकर यह गलत धारणा बनाई जाती है कि वे केवल मुनाफा कमाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं।” उन्होंने आगे कहा कि अगर निजी विद्यालयों को खत्म कर दिया जाए, तो देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। निजी विद्यालय देश की शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में निजी स्कूल ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विकल्प बनते हैं।

अगर नए नियमों के कारण बड़ी संख्या में स्कूल बंद होते हैं, तो: छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी. सरकारी स्कूलों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा. शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है निजी स्कूल संचालकों ने सरकार से मांग की है कि: निजी और सरकारी स्कूलों के लिए समान नीति बनाई जाए. नियम बनाते समय सभी पक्षों से चर्चा की जाए. छोटे स्कूलों के लिए अलग और व्यावहारिक मानक तय किए जाएं, उनका कहना है कि शिक्षा का अधिकार तभी सफल होगा जब सभी संस्थानों के साथ समान और न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाएगा।

Schools Vivad Gopalganj News

गोपालगंज में निजी विद्यालयों (Schools) का यह विरोध आने वाले समय में एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। सरकार और स्कूल संचालकों के बीच टकराव की स्थिति धीरे-धीरे बनती जाएंगी है। देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और क्या निजी स्कूलों की मांगों को कोई राहत मिलती है या नहीं।