टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार – जन शक्ति छात्र परिषद, गोपालगंज के तत्वावधान में आज एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जयराम प्रियदर्शी ने की। इस प्रेसवार्ता में छात्र-हित से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिए गए सकारात्मक एवं ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी साझा की गई।
ज्ञात हो कि UG CBCS Semester-I (सत्र 2025–29) के अनेक छात्र-छात्राओं की परीक्षा केवल इस कारण छूट गई थी कि वे परीक्षा कार्यक्रम को सही ढंग से समझ नहीं पाए थे। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए जन शक्ति छात्र परिषद, गोपालगंज द्वारा लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग की जा रही थी कि ऐसे छात्रों को पुनः परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके।
UG CBCS Semester-I 2025–29 | परिषद के प्रयासों के फलस्वरूप कुलपति महोदय ने परीक्षा मंडल की बैठक में इस विषय पर गंभीर विचार-विमर्श किया और यह निर्णय लिया गया कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा कार्यक्रम को लेकर भ्रम की स्थिति के कारण छूट गई है, उन्हें पुनः परीक्षा देने का विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।
UG CBCS Semester-I 2025–29 | प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जयराम प्रियदर्शी (Jayram Pridarshi) ने कहा कि “यह निर्णय छात्रों के हित में एक ऐतिहासिक कदम है। जन शक्ति छात्र परिषद सदैव छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।”
UG CBCS Semester | इस अवसर पर परिषद के सदस्य अबुल हसन सोनू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमने इस मुद्दे को छात्रों की आवाज बनकर विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाया। कई छात्र मानसिक रूप से परेशान थे क्योंकि उनकी एक छोटी सी गलती के कारण उनका पूरा वर्ष प्रभावित हो सकता था। ऐसे में यह निर्णय उनके लिए नई उम्मीद लेकर आया है। हम विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने समय रहते इस समस्या का समाधान किया।”
उन्होंने आगे कहा कि “जन शक्ति छात्र परिषद आगे भी छात्रों के हर मुद्दे पर मजबूती से खड़ी रहेगी और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देगी। ”प्रेसवार्ता में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह छात्र एकता और संगठन की ताकत का परिणाम है।
UG CBCS Semester | जन शक्ति छात्र परिषद, गोपालगंज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए कुलपति महोदय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। परिषद का मानना है कि इस प्रकार के निर्णय छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक वातावरण भी स्थापित करते हैं।
UG CBCS Semester
JSCP परिषद ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाने वाली आगामी अधिसूचनाओं पर नजर बनाए रखें और निर्धारित समय पर अपनी परीक्षा में सम्मिलित हों। अंत में, परिषद ने यह स्पष्ट किया कि वह भविष्य में भी छात्रों के हर छोटे-बड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाती रहेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।








