अफ़गानिस्तान लगातार दूसरे साल भी बना दुनिया का सबसे दुखी देश

काबुल, अफ़गानिस्तान को एक बार फिर से दुनिया का सबसे दुखी देश घोषित किया गया है। यह जानकारी विश्व जनसंख्या सर्वेक्षण (World Population Survey) की 2025 की ताज़ा रिपोर्ट में सामने आई है, जिसमें दुनिया के सबसे खुशहाल और दुखी देशों की सूची प्रकाशित की गई है।

Afghanistan (अफ़गानिस्तान) सबसे नीचे, फ़िनलैंड (Finland) सबसे ऊपर

रिपोर्ट में कुल 146 देशों को शामिल किया गया है। इस सर्वे के अनुसार:

🔻 सबसे दुखी देश:

  • अफ़गानिस्तान
  • ज़िम्बाब्वे
  • रवांडा
  • बोत्सवाना
  • लेसोथो

🔺 सबसे खुशहाल देश:

  • फ़िनलैंड
  • डेनमार्क
  • स्विट्ज़रलैंड
  • आइसलैंड
  • नीदरलैंड
  • नॉर्वे
  • स्वीडन

क्यों दुखी है अफ़गानिस्तान? विशेषज्ञों के अनुसार अफ़गानिस्तान की लगातार नीचे बनी रहने की मुख्य वजहें हैं:

  • दशकों से जारी सशस्त्र संघर्ष और आतंकवाद
  • अत्यधिक गरीबी और बेरोज़गारी
  • खाद्यान्न संकट और भुखमरी
  • महिलाओं और बच्चों की शिक्षा व स्वतंत्रता पर पाबंदियाँ
  • स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव

विश्व जनसंख्या सर्वेक्षण द्वारा जारी यह रिपोर्ट नागरिकों की जीवन संतुष्टि, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक समर्थन, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, भ्रष्टाचार की धारणा और आर्थिक स्थिरता जैसे कई मानकों पर आधारित होती है। मानवाधिकार विशेषज्ञ Dr. Anamika Chaudhari (डॉ. अनामिका चौधरी) कहती हैं,

दूसरे साल बना दुनिया का सबसे दुखी देश – अफगानिस्तान

जब तक अफ़गानिस्तान में Policatils (राजनीतिक) स्थिरता, महिलाओं की स्वतंत्रता और  मानवीय सहायता नहीं पहुंचेगी, तब तक वहां की जनता के चेहरे पर मुस्कान लौटना मुश्किल है।

Related posts

Leave a Comment