Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

JPU Special Exam: 26 फरवरी को ग्रेजुएशन स्पेशल एग्जाम का अंतिम मौका – पढ़ ले लेटेस्ट जानकारी

On: February 25, 2026 8:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---

JPU Special Exam 26 Feb 2026

एजुकेशन न्यूज़ टीडीएस वायरलस, छपरा/बिहार: JPU (जेपीयू) ने स्नातक पार्ट-थर्ड के पांचवें पेपर से अनुपस्थित छात्रों को अंतिम अवसर देने की घोषणा की है।

17 और 19 जनवरी को आयोजित परीक्षा में जो छात्र शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए 26 फरवरी को विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जय प्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आखिरी मौका होगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

100 से अधिक छात्र थे अनुपस्थित निर्धारित तिथियों पर हुई परीक्षा में 100 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। छात्रों ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए पुनः परीक्षा की मांग की थी।

मानवीय आधार पर JPU विश्वविद्यालय ने एक और अवसर देने का निर्णय लिया है। मल्टीपरपस परीक्षा भवन बनेगा केंद्र विशेष परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है।

  • प्रवेश केवल पूर्व में जारी एडमिट कार्ड के आधार पर मिलेगा।
  • केवल वही छात्र शामिल होंगे जो 17 व 19 जनवरी को अनुपस्थित थे।
  • जो छात्र पहले परीक्षा दे चुके हैं, उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा।

JPU Special Exam | कॉलेजों को जारी हुआ निर्देश छपरा, सीवान और गोपालगंज के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को सूचना जारी कर दी गई है। विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी छात्रों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने विभागाध्यक्षों से अपील की है कि वे पात्र छात्रों को समय पर जानकारी दें और निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने के लिए प्रेरित करें।

JPU Special Exam | छात्रों के लिए अंतिम अवसर जनवरी में आयोजित विशेष परीक्षा में सत्र 2018 से 2022 के अनुत्तीर्ण या प्रमोटेड छात्र शामिल हुए थे। ऐसे में 26 फरवरी की यह परीक्षा कई छात्रों के लिए अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने का अंतिम अवसर साबित होगी।

FAQ JPU Special Exam

Q1. JPU की विशेष परीक्षा कब होगी? 26 फरवरी को।

Q2. किन छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति है? केवल 17 व 19 जनवरी को अनुपस्थित छात्र।

Q3. क्या दोबारा परीक्षा का मौका मिलेगा? नहीं, यह अंतिम अवसर है।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now