Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Koreya News: बक्सर ने देवरिया को 1-0 से हराया, बच्चा राय उपेन्द्र राय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम

On: March 17, 2026 1:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Koreya News today 

ऑल इंडिया बच्चा राय उपेन्द्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 – बक्सर ने देवरिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

टीडीएस वायरलस न्यूज़, कोरेयां (भोरे), गोपालगंज: ऑल इंडिया बच्चा राय उपेन्द्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे रोमांचक मुकाबले में बक्सर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवरिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

यह मुकाबला बेहद romanchak और कड़ा रहा, जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अंत में बक्सर की टीम ने बाजी मार ली।

मैच का उद्घाटन तमकुहीराज (TamkuhiRaj) के विधायक डॉ. असीम कुमार राय, डॉ. उज्ज्वल सिंह और पूर्व विधायक किरण राय ने संयुक्त रूप से किया।

Koreya News – इस अवसर पर सभी अतिथियों ने मैदान (Field) में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वर्गीय बच्चा राय तथा स्वर्गीय उपेन्द्र राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ खेलने की अपील की।

Koreya News – मुकाबले की शुरुआत से ही देवरिया (Deoriya) की टीम ने आक्रामक खेल दिखाना शुरू कर दिया। देवरिया के खिलाड़ियों ने शुरुआती मिनटों में लगातार कई मौके बनाए और गोल करने की कोशिश की, लेकिन बक्सर (Buxer) की मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपर के बेहतरीन बचाव ने उनके सभी प्रयासों को विफल कर दिया।

दूसरी ओर बक्सर की टीम ने संयमित और रणनीतिक खेल दिखाया। टीम ने शानदार पासिंग और तालमेल के दम पर धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनानी शुरू की।

Koreya football news- मैच के 30वें मिनट में बक्सर के जर्सी नंबर 21 के खिलाड़ी मनोज कुमार ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह गोल पूरे मैच का निर्णायक क्षण साबित हुआ।

गोल होने के बाद देवरिया की टीम ने बराबरी करने के लिए कई आक्रामक खेल किए, लेकिन बक्सर के खिलाड़ियों ने मजबूत डिफेंस और बेहतरीन गोलकीपिंग (Golkiping) के दम पर उन्हें गोल करने का मौका नहीं दिया।

Match (मैच) के दौरान खेल काफी प्रतिस्पर्धी रहा, जिसके कारण कई खिलाड़ियों को येलो कार्ड भी दिखाए गए। देवरिया की टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब 80वें मिनट में उनके खिलाड़ी करन को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया।

Koreya news football match | बक्सर के गोलकीपर सन्नी राज (Sani Raj) ने पूरे मैच में कई शानदार बचाव किए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

Koreya News today Football match Update

Koreya football match newsटूर्नामेंट का अगला नॉकआउट मुकाबला मंगलवार को रांची और उत्तराखंड की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now