गोपालगंज में बड़ा हादसा: स्कूल जा रहे 4 बच्चे पोखर में नहाने उतरे, 2 की डूबने से मौत
टीडीएस वायरलस संवाददाता गोपालगंज/न्यूज़ – बिहार के गोपालगंज जिले से शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। विजयीपुर थाना (Vijaypur News Thana) क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकले चार बच्चे रास्ते में पोखर में स्नान करने उतर गए। इस दौरान 2 बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य बच्चे किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और मृत बच्चों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह हादसा विजयीपुर थाना क्षेत्र के केरवनिया घाट स्थित पोखर (Pokhara) में हुआ। मृत बच्चों की पहचान भरपूरवा गांव (Bharpurwa Gaw) निवासी दिग्विजय मिश्रा के 11 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार (Ayush Kumar) और घाट बंधौरा गांव निवासी राजेश पांडेय के 14 वर्षीय पुत्र ओम पांडेय (Om Pandey) के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में बचने वाले बच्चों में विशाल ठाकुर (Vishal Thakur) और चुलबुल पांडेय (Chulbul Pandey) शामिल हैं।
Vijaypur News | स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा
लोगों के अनुसार शनिवार सुबह (Saturday Morning) करीब छह बजे चारों बच्चे अपने-अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। बच्चों के कंधे पर झोला था, जिसमें कॉपी-किताब रखी हुई थी। रास्ते में केरवनिया घाट के पास स्थित पोखर को देखकर बच्चों ने नहाने का फैसला किया। चारों बच्चे पोखर में उतर गए, लेकिन कुछ ही देर बाद आयुष कुमार और ओम पांडेय गहरे पानी में चले गए।
दोनों बच्चों को डूबता देख विशाल ठाकुर और चुलबुल पांडेय घबरा गए। किसी तरह दोनों पोखर से बाहर निकले और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पोखर में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला।
Vijaypur News अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसें
ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की सूचना परिवार वालों को मिली, अस्पताल और गांव में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पोखर काफी गहरा था और बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया। इसी वजह से यह बड़ा हादसा हो गया।
Vijaypur News | घटना की जानकारी मिलने के बाद विजयीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल (Gopalganj Sadar Hospital) भेज दिया है। Police (पुलिस) अधिकारियों का कहना है कि घटना पूरी तरह हादसा प्रतीत हो रही है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि छोटे बच्चों को अकेले नदी, तालाब या पोखर के आसपास न जाने दें। खासकर बरसात और गर्मी के मौसम में ऐसे जलाशयों में हादसे की आशंका अधिक रहती है।
Vijaypur News – हादसे के बाद भरपूरवा और घाट बंधौरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों मृत बच्चों के घरों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि सुबह स्कूल जाने निकले बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे।
Vijaypur News | ग्रामीणों ने बताया कि आयुष कुमार पढ़ाई में काफी तेज था, जबकि ओम पांडेय भी स्कूल में होनहार छात्र माना जाता था। दोनों बच्चे अपने परिवार की उम्मीद थे। अचानक हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Vijaypur News
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों के आसपास मौजूद गहरे पोखरों और तालाबों की घेराबंदी कराई जाए। साथ ही बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूल स्तर पर अभियान चलाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी से इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।








