Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज में प्रेम प्रसंग बना हत्या कांड: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या

On: May 17, 2026 5:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे 1 युवक की ग्रामीणों और परिजनों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गोपालगंज में हड़कंप मच गया। गोपालगंज पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका और उसकी मां (Maa) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्रेम संबंध

मृतक युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज गांव निवासी 24 वर्षीय बादल कुमार सिंह (Badal Kuamr Singh) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल (2 year’s) पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम (Instagram) पर गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी काजल कुमारी (Kajal Kumari) से हुई थी।

सोशल मीडिया (Social Media) पर बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ता गया और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। हालांकि युवती पहले से शादीशुदा थी और उसकी दो साल की एक बेटी (Daughter) भी है। इसके बावजूद दोनों लगातार संपर्क में थे।

आपत्तिजनक वीडियो के बाद टूटा विवाह

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रेम संबंध के दौरान युवक ने युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिया था। वीडियो सामने आने के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में विवाद बढ़ गया और आखिरकार पति ने काजल को छोड़ दिया। इसके बाद युवती अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी।बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों का संपर्क लगातार बना रहा और युवक अक्सर युवती से मिलने की कोशिश करता था।

देर रात प्रेमिका के घर पहुंचा युवक

जानकारी के मुताबिक 16 मई की रात काजल कुमारी ने बादल को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। युवक देर रात चुपके से गांव पहुंचा और घर में दाखिल हो गया। लेकिन देर रात घर में युवक की मौजूदगी की भनक परिजनों और गांव के कुछ लोगों को लग गई।इसके बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि युवती के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया।

लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

आरोप है कि युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई। युवक रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही महमदपुर थाना पुलिस (MohhmadPur Thana Police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने प्रेमिका और मां को हिरासत में लिया

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में मुख्य संदिग्ध के तौर पर युवती काजल कुमारी और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार हत्या में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

घटना के बाद मझवलिया गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना

गोपालगंज की यह घटना सोशल media पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे ऑनर किलिंग जैसा मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि कानून हाथ में लेना किसी भी स्थिति में सही नहीं है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now