भीषण गर्मी से स्कूल में बिगड़ी छात्रा की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
टीडीएस वायरलस संवाददाता, कुचायकोट/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के कुचायकोट स्थित एक सरकारी विद्यालय में जब नौवीं कक्षा (Nine Class) की छात्रा प्रिया कुमारी (Priya Kumari) की अचानक तबीयत (Health) बिगड़ गई। आनन-फानन में छात्रा (Student) को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि भठवा गांव (Bhathwa Gaw) निवासी Jitendra Ram (जितेंद्र राम) की 13 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान तेज गर्मी और उमस के कारण उसकी हालत खराब हो गई। स्कूल के मास्टर ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और छात्रा को अस्पताल (Hospital) पहुंचाया।
कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राजीव दयाल (Dr. Rajiv Dyal) ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और खाली पेट स्कूल आने की वजह से बच्ची की तबीयत बिगड़ी। फिलहाल छात्रा की स्थिति में सुधार हो रहा है।
डॉक्टर ने परिवार से कहा की कि मॉर्निंग स्कूल के दौरान बच्चों को पर्याप्त पानी, जूस, तरल पदार्थ और पौष्टिक भोजन देकर ही स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि गर्मी में बच्चों को खाली पेट भेजना खतरनाक साबित हो सकता है।
इसके साथ ही बच्चों को समय-समय पर पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह भी दी। लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।








