टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़ – उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम (Love) संबंध में बंधे एक युवक और युवती ने बिछड़ने के डर से कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है, जबकि हर गाँव मे चर्चा का माहौल बना हुआ है। मृतकों में बिहार के गोपालगंज जिले की एक युवती और उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का युवक शामिल है।
UP Bihar love affair | मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती बिहार के Gopalganj जिले के कटेया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव की रहने वाली थी। वह पिछले करीब 4 वर्षों से उत्तर प्रदेश में अपनी बहन (Sister) के घर रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पथरदेवा निवासी विशाल कुमार (Vishal Kumar) से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया।
UP Bihar love affair | बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और लंबे समय से संपर्क में थे। परिवार वालों को इसकी भनक नहीं थी, लेकिन कुछ दिन पहले युवती की बहन को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी मिल गई।
UP Bihar love affair | सूत्रों के अनुसार युवती की बहन ने सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार की बदनामी का हवाला देते हुए उसे फटकार लगाई। इसके बाद उसने युवती को वापस बिहार (Bihar) स्थित उसके माता-पिता के घर भेजने का निर्णय लिया। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने अपने प्रेमी विशाल को इस फैसले की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों ने अलग होने के डर से बड़ा कदम उठा लिया।
जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े ने उत्तर प्रदेश के एक जंगल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल (Hospital) पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
UP Bihar love affair | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और पारिवारिक दबाव को मुख्य कारण माना जा रहा है।
UP Bihar love affair
इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव और आसपास के गांवों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते परिवार की ओर से विवाह करा दिए होते, तो शायद दो जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोनों परिवारों से पूछताछ भी की जा रही है।







