भोरे में बड़ा हादसा: टेबल फैन में उतरे करंट से महिला की मौत, दो मासूम बच्चियां हुईं बेसहारा
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड से सोमवार सुबह एक हादसे की खबर सामने आई है। भोरे थाना क्षेत्र के पंडितहा गांव (Panditha Gaw) में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना होने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतका की पहचान पंडितहा गांव निवासी पप्पू राम की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घर में रखे टेबल फैन में अचानक करंट आने से यह हादसा हुआ।
Bhore electric shock accident News – मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सुनीता देवी (Sunita Devi) रोज की तरह अपने घर (Home) की साफ-सफाई और लिपाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान घर में रखा टेबल फैन चालू अवस्था में था। अचानक फैन में करंट आ गया और जैसे ही महिला का हाथ फैन से छुआ, वह उसकी चपेट में आ गईं। करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।
Bhore electric shock accident | घटना के तुरंत बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भोरे अस्पताल (Bhore Hospital) लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की ओर से मौत की पुष्टि होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
Bhore electric shock accident | गाँव के लोगो के अनुसार, यह हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में इस्तेमाल हो रहे बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच नहीं होने के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
Bhore electric shock accident (भोरे करंट हादसा) – इस घटना के बाद सबसे ज्यादा बुरा हाल मृतका की दो मासूम बच्चियों (Two Children’s) का है। बड़ी बेटी की उम्र करीब छह वर्ष बताई जा रही है, जबकि छोटी बच्ची अभी महज पांच से छह माह की है। मां के निधन के बाद दोनों बच्चियां बेसहारा हो गई हैं।
परिजनों ने बताया कि मृतका के पति पप्पू राम ड्राइवरी (Driver) का काम (Work) करते हैं और उसी से पूरे family का भरण-पोषण होता है। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Bhore electric shock accident Gopalganj – घटना की सूचना मिलने के बाद भोरे पुलिस (Bhore Police) मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए sadar hospital Gopalganj भेज दिया है।

गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों के अधिक इस्तेमाल के कारण करंट लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। घरों में इस्तेमाल होने वाले पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की नियमित जांच जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
Bhore electric shock accident Gopalganj news
भोरे के पंडितहा गांव में हुई इस घटना ने फिर बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के लोग अब भी सदमे में हैं और मृतका के घर पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पूरा गांव इस दुखद घटना से गमगीन है।







