सिपाया रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, छात्रों और मरीजों को हो रही परेशानी
टीडीएस वायरलस संवाददाता, बिहार/न्यूज़ – गोपालगंज जिले का कुचायकोट प्रखंड भले ही एक ग्रामीण क्षेत्र के रूप में जाना जाता हो, लेकिन प्रशासनिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में इसकी पहचान लगातार मजबूत होती जा रही है। प्रखंड मुख्यालय, थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा यहां कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थान संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं की कमी लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। खासकर सिपाया रेलवे स्टेशन (Sipaya Railway Station) पर किसी भी एक्सप्रेस या लंबी दूरी की ट्रेन का ठहराव नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
Sipaya Railway Station – कुचायकोट और सिपाया क्षेत्र शिक्षा और कृषि के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहे हैं। यहां सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र तथा बिहार राज्य बीज निगम जैसे महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं। वहीं प्रस्तावित बिहार कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद इस क्षेत्र का महत्व और बढ़ने की संभावना है। इन संस्थानों में बिहार के विभिन्न जिलों से हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करने आते हैं।
Sipaya Railway Station- लोगों का कहना है कि सिपाया रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की सुविधा नहीं होने से छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दूर-दराज के जिलों से आने वाले विद्यार्थियों (students) को दूसरे रेलवे स्टेशनों पर उतरकर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इसके लिए उन्हें ऑटो, बस या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त लागत बढ़ जाती है। परीक्षा और प्रवेश सत्र के दौरान यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।
Sipaya Railway Station news – Health (स्वास्थ्य) सेवाओं के क्षेत्र में भी कुचायकोट की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गोपालगंज जिले के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। लेकिन रेलवे सुविधा के अभाव में मरीजों और उनके परिजनों को यात्रा के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Sipaya Railway Station – व्यापारियों का भी कहना है कि रेलवे सुविधाओं की कमी का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है। क्षेत्र में कृषि और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन बेहतर रेल संपर्क नहीं होने के कारण व्यापारिक संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि सरकार विकास के दावे तो कर रही है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस मुद्दे को लेकर अब स्थानीय होसियार, व्यापारियों, छात्रों और युवाओं ने आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सिपाया रेलवे स्टेशन (Sipaya Railway Station) का महत्व लगातार बढ़ रहा है और यहां यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक है। ऐसे में प्रमुख एक्सप्रेस और लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
Sipaya Railway Station news today

Sipaya Railway Station – लोगों ने रेल मंत्रालय, जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि सिपाया रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव जल्द से जल्द दिया जाए। उनका मानना है कि इससे छात्रों, मरीजों, व्यापारियों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। अब देखना यह होगा कि रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासियों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग पर कब तक सकारात्मक कदम उठाते हैं।





