छोटी गंडक नदी में डूबने से गोपालगंज के युवक की मौत, 3 घंटे बाद मिला शव
टीडीएस वायरलस संवाददाता, उत्तरप्रदेश/देवरिया न्यूज़। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। नादावर घाट स्थित छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के लगभग तीन घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव नदी से बरामद किया गया।
River accident – मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के करमासी टोला, मिश्रौली निवासी असलम (पुत्र मैनुद्दीन अंसारी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि असलम इन दिनों सलेमपुर के गांधी चौक स्थित अपनी बुआ गुड्डी देवी के घर रह रहा था।
River accident Gopalganj – जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे असलम नादावर घाट पर छोटी गंडक नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। पास में मौजूद एक बच्चे ने उसे डूबते हुए देखा और शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक नदी में लापता हो चुका था।
River accident Gopalganj/UttarPradesh
घटना की सूचना मिलते ही सलेमपुर कोतवाली पुलिस, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव तथा गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की निगरानी में तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर रमेश साहनी ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।







