टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/पटना न्यूज़। बिहार सरकार ने राज्य के दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों मुकेश कुमार और आकाश दीप को बड़ा सम्मान देने का फैसला लिया है। बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली 2026 के तहत दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर सीधी नियुक्ति देने की अनुशंसा की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। चयन समिति भी दोनों खिलाड़ियों के नामों को मंजूरी दे चुकी है।
सरकार के इस फैसले को Bihar के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का मिला इनाम
Mukesh Kumar Akash Deep DSP Appointment – सरकारी पत्र के अनुसार, गोपालगंज जिले के रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (mukesh kumar) ने चीन के हांगझोउ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
Mukesh Kumar Akash Deep DSP Appointment – वहीं रोहतास जिले (rohtas district) के सासाराम निवासी आकाश दीप (akash dip) भी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा आकाश दीप ने वर्ष 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
Mukesh Kumar Akash Deep DSP Appointment news – खिलाड़ियों का परिचय
- Mukesh Kumar DSP Appointment – मुकेश कुमार का जन्म 12 अक्टूबर 1993 को गोपालगंज जिले के काकड़कुंड गांव में हुआ था। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता स्वर्गीय काशीनाथ सिंह थे।
- Akash Deep DSP Appointment – आकाश दीप का जन्म 15 फरवरी 1994 को रोहतास जिले के बड्डी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी सिंह है। दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं।
Mukesh Kumar Akash Deep DSP Appointment – DSP बनने पर कितना मिलेगा वेतन?
नियुक्ति मिलने के बाद दोनों खिलाड़ियों को वेतनमान 9300-34800 रुपये, ग्रेड पे 5400 और वेतन स्तर-9 का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बिहार सरकार (Bihar government) द्वारा समय-समय पर निर्धारित अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
Mukesh Kumar Akash Deep DSP Appointment – छह महीने तक रहेगी औपबंधिक नियुक्ति
बिहार सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार दोनों खिलाड़ियों की नियुक्ति शुरुआती छह महीने तक औपबंधिक (प्रोविजनल) रहेगी। चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही उनकी नियुक्ति नियमित की जाएगी। यदि सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल जानकारी सामने आती है तो नियुक्ति प्रभावित हो सकती है।
पांच साल तक खेलना होगा, नहीं तो नौकरी पर असर
खेल कोटे के तहत नियुक्ति प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को एक विशेष बांड भरना होगा। इस बांड के अनुसार नौकरी ज्वाइन करने की तिथि से अगले पांच वर्षों तक उन्हें सक्रिय खिलाड़ी के रूप में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य होगा। यदि कोई खिलाड़ी इस शर्त का पालन नहीं करता है तो उसकी सेवा स्थायी नहीं की जाएगी। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों से लगातार जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।
दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर होगी कार्रवाई
Mukesh Kumar Akash Deep DSP Appointment – बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने दोनों खिलाड़ियों के खेल प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर लिया है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि कोई शैक्षणिक, आवासीय या खेल संबंधी दस्तावेज गलत अथवा फर्जी पाया जाता है तो नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। नियमावली के अनुसार खेल कोटे से नियुक्ति के लिए बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसी कारण दोनों खिलाड़ियों के आवासीय प्रमाणपत्रों की भी विस्तृत जांच की जाएगी।
खिलाड़ियों के लिए मिसाल बना सरकार का फैसला

Mukesh Kumar Akash Deep DSP Appointment news today – बिहार सरकार का यह कदम राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। मुकेश कुमार और आकाश दीप की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान और अवसर दोनों मिल सकते हैं। इससे आने वाले समय में बिहार के अधिक युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित होंगे।







