टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह: गोपालगंज जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। गोपालगंज जिले के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों को जल्द संचालित करने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छात्रों को अपने गोपालगंज जिले में ही बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोपालगंज जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में जुटा हुआ है।
Gopalganj Gov Degree College News इसी क्रम में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में गोपालगंज जिला पदाधिकारी समीर सौरभ (Sameer Saurabh) की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के संचालन से जुड़ी तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों और लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता राजेश्वरी पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Gopalganj Gov Degree College update – कॉलेज भवनों में मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर
समीक्षा बैठक के दौरान महाविद्यालय भवनों और परिसरों में चल रहे मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की जांच की गई। Gopalganj जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी भवनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी तरह तैयार किया जाए ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
उन्होंने कॉलेज परिसरों में शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, फर्नीचर और छात्रों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। प्रशासन का लक्ष्य है कि कॉलेज शुरू होने से पहले सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं।
विद्यार्थियों के लिए बेहतर होगी परिवहन व्यवस्था
Gopalganj Gov Degree College – बैठक में छात्रों के आवागमन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों तथा छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की योजना पर विचार किया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को पिक बस सेवा और रूट निर्धारण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रशासन का मानना है कि बेहतर परिवहन व्यवस्था मिलने से कॉलेजों में नामांकन और नियमित उपस्थिति दोनों में वृद्धि होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा तक आसान पहुंच मिल सकेगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन गंभीर
Gopalganj Gov Degree College – नवस्थापित महाविद्यालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा हुई।गोपालगंज जिला पदाधिकारी ने चौकीदारों और रात्रि प्रहरियों की समय पर नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कॉलेज परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।प्रशासन का कहना है कि सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है ताकि छात्र-छात्राएं बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।
युवाओं को मिलेगा उच्च शिक्षा का नया अवसर
Dm समीर सौरभ ने कहा कि नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के शुरू होने से गोपालगंज जिले के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे छात्रों को अन्य जिलों में जाने की आवश्यकता कम होगी और स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
Gopalganj Gov Degree College latest update – बैठक के अंत में विभिन्न विभागों से प्राप्त अद्यतन प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए गोपालगंज जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्य पूरे किए जाएं ताकि कॉलेजों का संचालन बिना किसी देरी के शुरू किया जा सके।
Gopalganj Gov Degree College – गोपालगंज जिले में नए सरकारी डिग्री कॉलेजों की शुरुआत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जायेगा। इससे न केवल शिक्षा का स्तर बेहतर होगा बल्कि युवाओं के भविष्य को भी नई दिशा मिलेगी।






