Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

गोपालगंज न्यूज़: जुलाई सत्र के लिए नामांकन शुरू, APAAR ID हुई अनिवार्य, 15 जुलाई अंतिम तिथि

On: July 3, 2026 6:30 AM
Follow Us:
APAAR ID
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, प्रतिभा कुमारी गोपालगंज। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन (Admission) और री-रजिस्ट्रेशन (Re-Registration) प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार विश्वविद्यालय ने बड़ा बदलाव करते हुए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए APAAR ID अनिवार्य कर दी है। आवेदन और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

बिना APAAR ID स्वीकार नहीं होगा आवेदन

कमला राय कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले APAAR ID बनवाना आवश्यक होगा। बिना APAAR ID के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी।

छात्रों को अंतिम समय का इंतजार नहीं करने की सलाह – समन्वयक ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। पहले APAAR ID बनवाकर सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर दें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज – ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

साथ ही अपना स्वयं का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करने की सलाह दी गई है, ताकि OTP और अन्य जरूरी सूचनाएं सीधे प्राप्त हो सकें।

री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी 15 जुलाई-जो छात्र पहले से IGNOU में अध्ययनरत हैं, उन्हें अगले सेमेस्टर या वर्ष के लिए 15 जुलाई 2026 तक री-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। समय पर री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर असाइनमेंट, परीक्षा और अगली पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

NSP के जरिए मिलेगी छात्रवृत्ति

पात्र विद्यार्थी नामांकन की पुष्टि होने के बाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

APAAR ID
College – Img

साइबर कैफे में बढ़ी छात्रों की भीड़ – आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद गोपालगंज के साइबर कैफे और ऑनलाइन सेवा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ बढ़ने लगी है। कम खर्च में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी IGNOU के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन लेते हैं।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now