Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

ABVP Gopalganj News: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर 8 से 13 जुलाई तक सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम, जिला समिति की बैठक संपन्न

On: July 2, 2026 6:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, टुनटुन सिंह गोपालगंज, 2 जुलाई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर 8 जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही नगर एवं विभिन्न कॉलेज इकाइयों के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सप्ताहभर छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 जुलाई को आरकेएम में मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 9 जुलाई को झंडा तोलन एवं पौधारोपण, 10 जुलाई को संगोष्ठी, 11 जुलाई को थावे मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान, 12 जुलाई को खेलो भारत अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता तथा 13 जुलाई को स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम प्रमुखों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

ABVP Gopalganj News | बैठक में संगठन विस्तार पर भी विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि 6 July को नगर इकाई एवं कमला राय कॉलेज इकाई तथा 8 जुलाई को महेंद्र महिला कॉलेज (M. M. COLLEGE GOPALGANJ) इकाई का गठन किया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

ABVP Gopalganj News | बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक हरिओम राय (Hariom Ray) और नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन (Suraj Kumar Chandan) ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रम सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाले होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।

वहीं छात्र शक्ति पत्रिका के प्रांत संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में सामाजिक दायित्व, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति को नई दिशा मिलेगी।

ABVP Gopalganj News | बैठक में खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, सोशल मीडिया प्रांत सहसंयोजक रोहित जायसवाल, राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत सहसंयोजिका हर्षिता कुमारी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश गोयल, कविता कुमारी, जिला छात्र प्रमुख अदिति हर्ष, नगर सहमंत्री आशुतोष कुमार, रितिक सिंह, विक्की कुशवाहा, SFD जिला संयोजक आदित्य उपाध्याय, कॉलेज मंत्री रितिक पंडित, अनुराग तिवारी, निशांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABVP Gopalganj News

ABVP Gopalganj News
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार, जिला समिति की बैठक संपन्न – Img

ABVP Gopalganj News | राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से अभाविप जिलेभर में छात्र-छात्राओं को शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और खेलों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगी। संगठन का कहना है कि इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाएगा।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now