Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Teacher Transfer: गोपालगंज में शिक्षकों के तबादले से पहले बड़ा बदलाव, शिक्षा विभाग लागू करेगा नया मानक

On: July 5, 2026 3:32 PM
Follow Us:
Gopalganj Teacher Transfer
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/न्यूज़। गोपालगंज जिले के सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों के स्थानांतरण (Teacher Transfer) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता का नया मानक लागू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या, कक्षा संरचना और विषयवार आवश्यकता के आधार पर शिक्षकों की तैनाती तय की जाएगी।

Gopalganj Teacher Transfer | शिक्षा विभाग ने गोपालगंज जिला प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों का सर्वे कर वास्तविक शिक्षक आवश्यकता की रिपोर्ट तैयार की जाए। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगामी शिक्षक स्थानांतरण और पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी होगी।

Gopalganj Teacher Transfer 2026 क्यों लागू किया जा रहा है नया नियम?

विभाग का कहना है कि जिले के कई सरकारी विद्यालयों में आज भी निर्धारित मानकों के अनुसार पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। कहीं शिक्षक अधिक हैं तो कहीं भारी कमी है। इस असंतुलन को दूर करने के लिए शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम-2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के प्रावधानों के अनुसार नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

पहली से पांचवीं कक्षा तक शिक्षक संख्या का नया मानक, शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 5 तक छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की संख्या निर्धारित की है।

  • 60 तक छात्र – 2 शिक्षक
  • 61 से 90 छात्र – 3 शिक्षक
  • 91 से 120 छात्र – 4 शिक्षक
  • 121 से 150 छात्र – 5 शिक्षक
  • 150 से अधिक छात्र – 5 से अधिक शिक्षक और एक प्रधान शिक्षक

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्र-शिक्षक अनुपात 30:1 से अधिक नहीं होना चाहिए।

छठी से आठवीं तक विषयवार शिक्षक होंगे अनिवार्य

Gopalganj Teacher Transfer | कक्षा 6 से 8 तक प्रत्येक विद्यालय में विज्ञान एवं गणित, सामाजिक अध्ययन और भाषा (हिंदी) के लिए कम से कम एक-एक शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य होगी। इसके अलावा

  • 105 से 140 विद्यार्थियों पर अंग्रेजी का एक अतिरिक्त शिक्षक।
  • 140 से 175 विद्यार्थियों पर संस्कृत या उर्दू का एक अतिरिक्त शिक्षक।
  • इससे अधिक छात्र संख्या होने पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे।

Gopalganj Teacher Transfer | दो शैक्षणिक इकाइयों के आधार पर होगी गणना

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 को शिक्षक आवश्यकता निर्धारण के लिए अलग-अलग शैक्षणिक इकाई माना जाएगा। हालांकि पूरे विद्यालय के लिए प्रशासनिक रूप से केवल एक ही प्रधानाध्यापक कार्यरत रहेंगे।

Gopalganj Teacher Transfer – शिक्षक तबादले पर पड़ेगा सीधा असर

गोपालगंज जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक उपलब्धता की समीक्षा शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना की जाएगी। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी मिलेगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति की जाएगी ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

Gopalganj Teacher Transfer
img

शिक्षा विभाग का उद्देश्य सभी सरकारी विद्यालयों में समान रूप से शिक्षक उपलब्ध कराना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। इससे गोपालगंज जिले के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now