Bihar Teacher Training 2026 News: 13 जुलाई से 310 शिक्षकों का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू, लेट पहुंचे तो एंट्री बंद, बायोमेट्रिक से होगी 3 बार हाजिरी
टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज: सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर इस बार बेहद सख्त व्यवस्था लागू की है। सोमवार 13 जुलाई से जिले के 310 शिक्षक-शिक्षिकाओं का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू होगा। यह प्रशिक्षण 17 जुलाई तक चलेगा। इसमें मॉडल स्कूल (सरस्वती विद्या निकेतन) के 120 शिक्षक तथा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कक्षा 3 से 5 तक पढ़ाने वाले 190 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल होंगे।
शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। देर से पहुंचने, बिना सूचना अनुपस्थित रहने, मोबाइल फोन का उपयोग करने या अन्य अनुशासनहीन गतिविधियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आधे दिन के वेतन में कटौती की भी अनुशंसा की जाएगी।
2 केंद्रों पर होगा प्रशिक्षण
Bihar Teacher Training 2026 news | समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) शिवम के अनुसार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के निर्देश पर यह प्रशिक्षण दो केंद्रों पर आयोजित होगा।
- 60 शिक्षक – डायट थावे
- 60 शिक्षक – एससीईआरटी पटना
- 190 शिक्षक-शिक्षिकाएं – डायट थावे
विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण में भेजा जा रहा है।
सुबह 9 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
Bihar Teacher Training 2026 News | सभी प्रतिभागियों को 12 जुलाई की शाम तक प्रशिक्षण केंद्र पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण के पहले दिन सुबह 9 बजे के बाद पहुंचने वाले शिक्षकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
दिन में तीन बार होगी फेस रिकॉग्निशन बायोमेट्रिक हाजिरी
इस बार प्रशिक्षण में पहली बार फेस रिकॉग्निशन आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू किया गया है। प्रतिदिन तीन बार उपस्थिति दर्ज करनी होगी –
- सुबह योग एवं पीटी के बाद
- दोपहर भोजनावकाश के समय
- रात के भोजन के बाद
यदि कोई शिक्षक निर्धारित समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं करता है तो उससे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षक के आधे दिन के वेतन की कटौती की अनुशंसा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी जाएगी।
Bihar Teacher Training 2026 मे मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित
प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय रहेगा। इस दौरान-
- मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
- फोटो और वीडियो बनाना मना होगा।
- पुरुष एवं महिला शिक्षकों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड लागू रहेगा।
- योग एवं पीटी के दौरान ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शू पहनना अनिवार्य होगा।
सुबह 5:30 बजे से शुरू होगी दिनचर्या
प्रत्येक दिन सुबह 5:30 बजे योग एवं पीटी से प्रशिक्षण की शुरुआत होगी। इसके बाद गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह चर्चा, विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान, कक्षा संचालन तकनीक और नई शिक्षा पद्धतियों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
Bihar Teacher Training 2026 मे बिना अनुमति नहीं मिलेगा अवकाश शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण अवधि में किसी भी शिक्षक को सामान्य परिस्थितियों में अवकाश नहीं मिलेगा।इसके अलावा –
- निजी वाहन का उपयोग सीमित रहेगा।
- परिवार के सदस्य प्रशिक्षण परिसर में नहीं रह सकेंगे।
- रात 10 बजे के बाद परिसर में आवाजाही बंद रहेगी।
- सभी प्रतिभागियों को रात 10:30 बजे तक हॉस्टल में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
शिक्षा विभाग का उद्देश्य
Bihar Teacher Training 2026 | शिक्षा विभाग का मानना है कि अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से शिक्षकों की शिक्षण क्षमता में सुधार होगा। इसका सीधा लाभ सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। नई शिक्षण तकनीकों और गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों की सीखने की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
Bihar Teacher Training 2026

बिहार शिक्षा विभाग ने इस बार शिक्षक प्रशिक्षण को केवल औपचारिक कार्यक्रम न रखकर अनुशासन, तकनीक और जवाबदेही से जोड़ दिया है। फेस रिकॉग्निशन आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति, मोबाइल प्रतिबंध, ड्रेस कोड और समय पालन जैसे नियम यह संकेत देते हैं कि विभाग सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक सुधार लाने की दिशा में गंभीर कदम उठा रहा है!








