Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

JPU Admission 2026: समर्थ पोर्टल की अव्यवस्था, कटऑफ और आरक्षण रोस्टर पर जन शक्ति छात्र परिषद का विरोध

On: July 22, 2026 7:26 PM
Follow Us:
JPU Admission 2026
---Advertisement---

JPU Admission 2026 news: समर्थ पोर्टल की अव्यवस्था पर जन शक्ति छात्र परिषद का विरोध

टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोपालगंज/छपरा: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) में स्नातक नामांकन 2026 की प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। जन शक्ति छात्र परिषद ने समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियों, कॉलेजवार एवं विषयवार कटऑफ सूची सार्वजनिक नहीं किए जाने तथा आरक्षण रोस्टर के कथित उल्लंघन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो छात्रों के हित में चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

JPU Admission 2026 | JSCP परिषद के अध्यक्ष जयराम प्रियदर्शी (Jayram Priydarshi) ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा दो मेरिट सूची जारी किए जाने के बावजूद अब तक किसी भी महाविद्यालय या विषयवार कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इससे हजारों छात्र-छात्राओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है और वे अपने नामांकन को लेकर असमंजस में हैं।

JSCP ने आरोप लगाया कि समर्थ पोर्टल (SAMARTH PORTAL) में लगातार तकनीकी समस्याएं बनी हुई हैं। परिषद के अनुसार, पूरे पोर्टल के संचालन के लिए केवल तीन डेटा ऑपरेटर कार्यरत हैं, जो बड़ी संख्या में छात्रों की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे नामांकन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।

JPU Admission 2026 update | वहीं, छात्र परिषद के कॉलेज अध्यक्ष प्रमोद राम (Pramodh Ram) ने आरोप लगाया कि नामांकन प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का सही तरीके से पालन नहीं किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह आरोप सही हैं तो यह आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की भावना के खिलाफ है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले में तत्काल स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

JPU Admission 2026
जन शक्ति छात्र परिषद ने प्रधान्धापक को सौपा ज्ञापन – Img

JSCP छात्र परिषद ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें महाविद्यालयवार एवं विषयवार कटऑफ सूची तुरंत जारी करना, आरक्षण रोस्टर का पूर्ण पालन सुनिश्चित करना, समर्थ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर करना तथा पूरी नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना शामिल है।

JPU Admission 2026 | JSCP परिषद की नेता प्रियदर्शिनी पाण्डेय (Pridarshni Pandey) ने कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो संगठन छात्रहित में चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

JPU Admission 2026
जन शक्ति छात्र परिषद का Offline copy – Img

JPU Admission 2026 news today

हालांकि, इस मामले पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय (jp university) प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विश्वविद्यालय का पक्ष सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा। स्नातक नामांकन प्रक्रिया के बीच उठे इन सवालों ने हजारों अभ्यर्थियों (students) की चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की नजर विश्वविद्यालय प्रशासन के अगले कदम और संभावित स्पष्टीकरण पर टिकी हुई है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now