टीडीएस वायरलस संवाददाता, गोरखपुर/लखनऊ न्यूज – Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर के विकास भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया। Abvp कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University में वर्षों पहले बनकर तैयार हो चुका SC-ST छात्रावास अब तक छात्राओं को आवंटित नहीं किया गया है। प्रदर्शन के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी और सीडीओ को ज्ञापन सौंपने की कोशिश की गई।
Abvp Gorkhpur news | ABVP ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री निखिल (Nikhil) ने कहा कि संगठन लगातार कई महीनों से छात्रावास आवंटन की मांग उठा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए बना यह छात्रावास लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे गरीब और दूरदराज की छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही छात्रावास को छात्राओं के लिए नहीं खोला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
Abvp Gorkhpur update news | दो साल से अधूरा पड़ा है छात्रावास जानकारी के अनुसार Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University परिसर में लगभग 150 छात्राओं की क्षमता वाला SC-ST छात्रावास बनाया गया है। हालांकि यह भवन पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कई आवश्यक सुविधाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं, जिसके कारण छात्रावास का हैंडओवर नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समाज कल्याण विभाग को कई बार पत्र लिखकर अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग की, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
Abvp Gorkhpur | समाज कल्याण विभाग ने बताई देरी की वजह गोरखपुर जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि छात्रावास के सीवर सिस्टम को अभी मुख्य नाले से नहीं जोड़ा गया है। इसके अलावा कमरों में कई जरूरी कार्य भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को पूरा करने के लिए शासन से बजट मांगा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बजट मिलते ही निर्माण कार्य पूरा कर छात्रावास को विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
Abvp Gorkhpur | अधिकारी के अनुसार विभाग इस मामले को प्राथमिकता पर देख रहा है। Poonam Tandon ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार समाज कल्याण विभाग से संपर्क में है। उन्होंने बताया कि छात्रावास के पास 400 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है ताकि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा कुलपति ने कहा कि छात्रावास के सभी कमरों को पूरी तरह फर्निश किया जाना चाहिए ताकि छात्राओं को आवंटन के बाद किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। विश्वविद्यालय प्रशासन चाहता है कि छात्रावास सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ तैयार हो।
Abvp Gorkhpur | गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने आने वाली SC-ST वर्ग की कई छात्राएं हॉस्टल सुविधा नहीं मिलने के कारण निजी कमरों में रहने को मजबूर हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। छात्र संगठनों का कहना है कि सरकार द्वारा छात्राओं की सुविधा के लिए बनाया गया छात्रावास समय पर चालू नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
Abvp Gorkhpur today news
Abvp Gorkhpur news | एबीवीपी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द छात्रावास का आवंटन नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्राओं के भविष्य और सुरक्षा से जुड़ा यह मुद्दा बेहद गंभीर है और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। गोरखपुर विश्वविद्यालय में SC-ST छात्रावास का मामला अब राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में प्रशासन इस पर क्या फैसला लेता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।











