TDSVIRALS NEWS | ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मामला- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को महाविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई छात्रों के तीव्र विरोध और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद की गई।
पीड़ित छात्रा पिछले दो महीनों से न्याय की मांग कर रही थी और उसने पीएमओ व यूजीसी तक अपनी शिकायत पहुंचाई थी। आरोप है कि कुछ सहयोगी शिक्षक छात्रा पर दबाव बना रहे थे, जिन्हें अब कोर्स कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया गया है।
अभाविप के महानगर मंत्री प्रतीक मिश्र ने इसे “सत्य की जीत” बताया और कहा कि यह फैसला छात्र सुरक्षा और संस्थानों में नैतिकता को मजबूत करेगा।
प्रशासन का बयान: प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने बताया कि मामले को पुनः समिति के सामने रखा जाएगा। आज सोमवार को छात्रा के पक्ष की समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
Ishwar Sharan Degree College ABVP Protest
कॉलेज में तनाव का माहौल: जहां एक ओर छात्र संगठन (ABVP) इस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं, वहीं प्रोफेसर के समर्थन में भी एक बड़ा छात्र गुट सामने आया है। समर्थकों ने आरोपों को “बेबुनियाद” बताते हुए प्रोफेसर की बहाली की मांग की है। दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ गया है और प्रशासन के प्रयासों के बावजूद स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है।










