Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

देवरिया के डिजिटल स्टार Shailendra Kushwaha लाखों दिलों पर कर रहे है राज

On: April 1, 2026 1:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

भोजपुरी इंडस्ट्री एंटरटेनमेंट न्यूज़: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से उभरकर सामने आए डिजिटल क्रिएटर शैलेन्द्र कुशवाहा (Shailendra Kushwaha) आज सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। फेसबुक पे लगभग 264K फोल्लोवेर्स है और इंस्टाग्राम shailendra_kushwaha16 आईडी से लाखों फॉलोअर्स के साथ वे ग्रामीण जीवन पर आधारित अपने अनोखे वीडियो के लिए खास पहचान बना रहे हैं।

Shailendra Kushwaha
शैलेन्द्र कुशवाहा इंस्टाग्राम प्रोफाइल – Img

शैलेन्द्र कुशवाहा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके कई वीडियो लाखों से लेकर करोड़ों व्यूज़ तक पहुंच चुके हैं।

जहां आज के समय में ज्यादातर क्रिएटर शहरी लाइफस्टाइल को दिखाते हैं, वहीं Shailendra Kushwaha (शैलेन्द्र कुशवाहा) ने गांव (Village) की असली जिंदगी को कैमरे में उतारकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनके video पूरी तरह देहाती माहौल, पारिवारिक रिश्तों और गांव में होने वाली रोजमर्रा की घटनाओं पर आधारित होते हैं। यही वजह है कि उनका कंटेंट (Content) दर्शकों को बेहद रियल और जुड़ा हुआ महसूस होता है।

बिहार-यूपी बॉर्डर से डिजिटल दुनिया तक सफर देवरिया (उत्तर प्रदेश) और बिहार बॉर्डर के पास रहने वाले शैलेन्द्र का सफर आसान नहीं रहा। एक छोटे क्रिएटर के रूप में शुरुआत करने के बाद उन्होंने लगातार मेहनत और क्रिएटिविटी के दम पर आज यह मुकाम हासिल किया है। वे खुद कहते हैं कि एक समय वे भी छोटे क्रिएटर थे, इसलिए आज वे नए और छोटे क्रिएटर्स को बिना किसी फीस के प्रमोशन करते हैं।

आज के समय में जहां प्रमोशन के लिए मोटी रकम ली जाती है, वहीं शैलेन्द्र कुशवाहा (Shailendra Kushwaha) बिना पैसे लिए छोटे क्रिएटर्स को आगे बढ़ने का मौका देते हैं। उनका यह कदम उन्हें बाकी डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स से अलग बनाता है। वे मानते हैं कि “अगर कोई टैलेंटेड है, तो उसे मौका जरूर मिलना चाहिए।”

बर्थडे और प्रमोशनल वीडियो से बढ़ती लोकप्रियता-शैलेन्द्र कुशवाहा बर्थडे वीडियो और शॉप प्रमोशन के लिए भी जाने जाते हैं। लोग उनसे पर्सनल वीडियो बनवाने के लिए संपर्क करते हैं, जिसके लिए उन्होंने अपना नंबर भी सार्वजनिक किया है। उनके द्वारा बनाए गए वीडियो बेहद सरल, भावनात्मक और देहाती अंदाज में होते हैं, जो सीधे दर्शकों के दिल को छू जाते हैं।

इंस्टाग्राम के अलावा शैलेन्द्र का यूट्यूब चैनल Jio Sher Entertainment (जिओ शेर एंटरटेनमेंट) भी तेजी से ग्रो कर रहा है। यहां भी वे अपने वायरल देहाती वीडियो और एंटरटेनमेंट कंटेंट के जरिए दर्शकों को जोड़ रहे हैं।

Shailendra Kushwaha
Shailendra Kushwaha Facebook Profile – Img

Shailendra Kushwaha (शैलेन्द्र कुशवाहा) को कई बार भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के बड़े सिंगर्स और कलाकारों के साथ मंच साझा करते हुए देखा गया है। उनके साथ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ रही है।

कमाई का खुलासा नहीं, लेकिन चर्चा तेज-हालांकि शैलेन्द्र कुशवाहा (Shailendra Kushwaha) ने अपनी कमाई का कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन उनके फॉलोअर्स और व्यूज़ को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे Social Media से अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। खासकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें डिजिटल दुनिया में आर्थिक रूप से भी सफल बना रही है।

Shailendra Kushwaha

देवरिया के शैलेन्द्र कुशवाहा (Shailendra Kushwaha) आज सिर्फ एक डिजिटल क्रिएटर (Digital Creater) नहीं बल्कि गांव (Gaw) की संस्कृति और सादगी को दुनिया तक पहुंचाने वाले एक मजबूत चेहरा बन चुके हैं। उनका सफर हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहर या गांव से निकलकर बड़ा सपना देखता है। आने वाले समय में उनका नाम और भी बड़े स्तर पर देखने को मिल सकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now