Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

मारब सिक्सर – छ गोली छाती में रे | भोजपुरी गाने पर डांस बना विवाद, शॉर्ट मे पढ़े खबर

On: January 23, 2026 8:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

होमगार्ड कैंप में भोजपुरी गाने पर डांस बना विवाद, दो ट्रेनरों पर कार्रवाई की सिफारिश, 189 महिला गृह रक्षकों से मांगा गया जवाब

टीडीएस वायरलस न्यूज़, बिहार/ सहरसा- बिहार के सहरसा जिले के होमगार्ड प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन भंग का मामला सामने आया है।

पासिंग आउट परेड के बाद आयोजित कार्यक्रम में महिला गृह रक्षकों द्वारा भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song Viral) मारब सिक्सर, छ गोली छाती में रे पर डांस किए जाने को लेकर जिला होमगार्ड प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

जिला कमांडेंट संदीप कुमार ने बताया कि 20 जनवरी को कटिहार जिले से आईं 189 महिला गृह रक्षकों की पासिंग आउट परेड के बाद यह डांस हुई।

जांच में सामने आया कि प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे सेना से सेवानिवृत्त दो सूबेदार जयप्रकाश यादव और नवीन कुमार कार्यक्रम के दौरान अनुशासनहीन गतिविधियों को रोकने में विफल रहे।

इस मामले में कमांडेंट ने होमगार्ड मुख्यालय को पत्र भेजकर दोनों ट्रेनरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है, साथ ही भविष्य में उन्हें ट्रेनर के रूप में तैनात न करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसके अलावा, सभी 189 महिला गृह रक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कमांडेंट ने स्पष्ट किया कि होमगार्ड एक अनुशासित बल है और प्रशिक्षण या आधिकारिक कार्यक्रमों में इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अनुशासन तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now