Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Bihar Panchayat Election 2026: कई मुखिया चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, आरक्षण चक्र बदलने से बड़ा उलटफेर

On: December 7, 2025 8:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुरे बिहार मे कई मुखिया जी (Mukhiya Ji) इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे — बिहार पंचायत चुनाव 2026 में आरक्षण बदलने से बड़ा उलटफेर

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज: बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां अभी शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि इस बार कई ऐसे मुखिया जिन्हें जनता ने 2021 में भारी मतों से जिताया था,

वे 2026 में चुनाव ही नहीं लड़ पाएंगे। वजह है—आरक्षण चक्र में बड़ा बदलाव, जो हर दो पंचायत चुनावों के बाद बदलता है। 2016 और 2021 के पंचायत चुनाव एक ही आरक्षण चक्र के आधार पर हुए थे, लेकिन 2026 में पूरा सिस्टम री-सेट होने वाला है, जिससे कई सीटों की स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी।

2021 के पंचायत चुनाव में आरक्षण का पूरा गणित – 2021 में बिहार में कुल 8,072 मुखिया पद थे। इनमें:

  • 5,268 पद अनारक्षित (जनरल) थे
  • इन अनारक्षित पदों में से 2,483 महिलाओँ के लिए आरक्षित थे
  • पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 1,357 पद थे, जिनमें 543 पद महिला आरक्षित थे
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1,338 पद थे, जिनमें 539 महिला आरक्षित थे
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 91 पद थे, जिनमें 20 महिला आरक्षित थे

इस तरह कुल मिलाकर महिला मुखिया पद 3,585 थे। इस आरक्षण पैटर्न के आधार पर हजारों लोगों ने चुनाव लड़ा और कई मौजूदा मुखिया 2021 में सामान्य (जनरल) सीट से चुनकर आए थे। अब समस्या यहीं से शुरू होती है।

Bihar Panchayat Election 2026 में क्या बदल जाएगा? सबसे बड़ा सवाल, बिहार पंचायत चुनावों में यह नियम है कि हर दो चुनावों के बाद आरक्षण चक्र बदल दिया जाता है।

यानी, जो सीट 2021 में अनारक्षित थी, वह 2026 में आरक्षित हो सकती है जो सीट SC/ST/OBC आरक्षित थी, वह अब जनरल हो सकती है, जहां महिला आरक्षण था,

वह अब सामान्य या पुरुषों के लिए खुली हो सकती है, इसी बदलाव की वजह से कई मौजूदा मुखिया चुनाव लड़ने की पात्रता खो देंगे।

Bihar Panchayat Election 2026 – जनरल सीट से जीते कई मुखिया 2026 में बाहर

उदाहरण के लिए: अगर कोई मुखिया 2021 में सामान्य (जनरल) सीट से जीता था, लेकिन 2026 में उसकी सीट OBC, SC या ST के लिए आरक्षित हो जाती है, तो वह अब चुनाव नहीं लड़ सकता।

  • सामान्य सीट → अब OBC/ST/SC हो सकती है
  • सामान्य सीट → महिला आरक्षित भी हो सकती है
  • आरक्षित सीट → अब सामान्य भी हो सकती है

इस बदलाव से हजारों सीटों पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर तय है।

SC/ST के लिए आरक्षण जनसंख्या के आधार पर – SC और ST के लिए आरक्षण इस बार उनकी जनसंख्या अनुपात के आधार पर तय किया जाएगा।

इसके अलावा – कुल आरक्षण 50% से अधिक नहीं होगा, हर कोटि में 50% महिला आरक्षण लागू रहेगा. मुखिया पद का आरक्षण प्रखंड स्तर पर सभी पंचायतों की जनसंख्या को ध्यान में रखकर तय किया जाएगा।

Bihar Panchayat Election 2026 मे कौन-कौन हो सकते हैं प्रभावित?

2021 में जनरल सीट से चुनाव जीतने वाले कई मुखिया, वो पंचायतें जहां OBC या SC/ST की जनसंख्या बढ़ गई है ऐसी सीटें जहां लगातार दो चुनावों से एक ही श्रेणी का आरक्षण बना हुआ था महिला आरक्षण वाली सीटें जहां अब पुरुषों के लिए रास्ता खुलेगा

कुछ पंचायतों में मौजूदा मुखिया नए आरक्षण के अनुसार योग्य नहीं होंगे, जबकि कुछ जगह नए उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका खुल सकता है।

बिहार के कई जिलों से खबर है कि मुखिया, वार्ड सदस्य और पंचायत नेताओं ने अपने प्रखंड कार्यालयों और ब्लॉक लेवल अधिकारियों से आरक्षण संबंधी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

कई मुखियाओं को आशंका है कि उनकी सीट आरक्षित हो सकती है। वहीं कई नए चेहरे इस बदलाव को अपने लिए सुनहरा मौका मान रहे हैं।

Bihar Panchayat Election 2026 का पंचायत चुनाव क्यों होगा खास?

  • आरक्षण चक्र में बड़ा बदलाव
  • कई अनुभवी मुखियाओं का चुनाव से बाहर होना
  • नए उम्मीदवारों को मौका
  • पंचायत राजनीति में नई समीकरणों की शुरुआत
  • महिला आरक्षण की नई सीटों पर नया मुकाबला

Bihar Panchayat Election 2026 के चुनाव में मैदान पूरी तरह बदलने वाला है और यह बदलाव कई पंचायतों में सत्ता परिवर्तन भी करा सकता है।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now