Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

ब्रम्हचौरा क्रिकेट लीग सीजन-15 का खिताब बनकटिया के नाम | फाइनल में खालगाँव को हराया

On: January 11, 2026 5:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, पंचदेवरी/बिहार: गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत आयोजित ब्रम्हचौरा क्रिकेट लीग सीजन-15 (पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट 2026) का आज फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच खालगाँव बनाम बनकटिया की टीमों के बीच खेला गया,

जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे। दर्शकों का उत्साह, खिलाड़ियों का जोश और रोमांचक मुकाबले ने इस फाइनल को यादगार बना दिया।

टॉस जीतकर बनकटिया की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तरी खाल गाँव की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए।

Gopalganj
Bankatia won – Img

खालगाँव की ओर से बल्लेबाजों ने शुरुआत में संभलकर खेलते हुए रन गति को बनाए रखा, हालांकि मध्य ओवरों में बनकटिया के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर दबाव बना दिया। इसके बावजूद खाल गाँव की टीम स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनकटिया की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बनकटिया के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही रन गति तेज रखी और गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

बनकटिया की टीम ने मात्र 11.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही बनकटिया की टीम ने ब्रम्हचौरा क्रिकेट लीग सीजन-15 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

इस रोमांचक फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच बने बनकटिया टीम के बिपिन, जिन्होंने प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। बिपिन ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए,

वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 29 गेंदों पर 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने बनकटिया की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

फाइनल मैच के अवसर पर कई मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जमुनहा हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक दुर्गा चरण पाण्डेय, महुअवा के पैक्स अध्यक्ष प्रफुल राय, रंजीत तिवारी, नीतीश श्रीवास्तव और रंजीत कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

इसके साथ ही पीहू हॉस्पिटल (समऊर बाजार) के संचालक ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समिति के अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय (पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष) रहे, जबकि संरक्षक के रूप में रंजीत तिवारी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सचिव शंभु मिश्र ने आयोजन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

इसके अलावा मुख्य कार्यकर्ताओं में लालू तिवारी, प्रशांत दुबे, बिकाश दुबे, रंजीत श्रीवास्तव, हीरा अनमोल, अनिल, बिनोद, श्रीराम और अमन दुबे ने सक्रिय योगदान दिया।

ब्रम्हचौरा क्रिकेट लीग सीजन-15 ने न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि ग्रामीण स्तर पर खेल भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत किया।

Gopalganj
Bankatia won Team – Img

फाइनल मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का समापन उत्साह, सम्मान समारोह और तालियों की गूंज के बीच हुआ। आयोजकों और खिलाड़ियों को क्षेत्रवासियों ने इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार करने की बात कही।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now