Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Cricket Dispute stabbing: कटेया में क्रिकेट के चलते 1 युवक को चाकू मारा गया – ऐसा क्यों हुवा पढ़े पूरी खबर

On: February 23, 2026 8:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Cricket dispute Stabbing Turns Violent in , Youth Stabbed; Police Deployed

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज/बिहार: कटेया थाना के रामपुर ब्रह्मस्थान गांव में रविवार को क्रिकेट मैच के दौरान हुए मामूली झगड़े ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान रामपुर गांव के रहने वाले कमलेश कुशवाहा के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान कुछ युवकों के बीच बहस हो गई।

यह झगड़ा तेजी से बढ़ा और इस अफरा-तफरी में कमलेश को कथित तौर पर पीछा किया गया और उस पर चाकू से वार किया गया।

गांव वाले उसे गोपालगंज के सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद गांव में हर जगह इसी का चर्चा हो रहा है, पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Cricket dispute stabbing Kateya News

कटेया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और भरोसा दिलाया है कि जिम्मेदार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Cricket dispute stabbing | गाँव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटेया पुलिस ने स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now