Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

Gopalganj Accident news: घर में घुसी स्कूल बस, दो बच्चों की मौत – पूरी खबर पढ़े

On: February 6, 2026 4:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टीडीएस वायरलस न्यूज़, गोपालगंज (बिहार): गोपालगंज जिले से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड नंबर 14 में एक बेकाबू स्कूल बस ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में मातम पसर गया।

सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे कमरे के अंदर जा घुसी।

हादसे के वक्त घर के अंदर खेल रहे दो मासूम बच्चों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Gopalganj Accident news – मृत बच्चों की पहचान,

  1. आरिफ (उम्र 5 वर्ष)
  2. इम्तियाज (उम्र 6 वर्ष)

के रूप में की गई है। दोनों बच्चे घर के अंदर खेल रहे थे, तभी यह भयावह हादसा हुआ! हादसे के समय घर में मौजूद नूरजहां, जो लगभग सात महीने की गर्भवती हैं,

गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

Gopalganj Accident news – घटना के बाद गाँव में भारी आक्रोश देखने को मिला। गाँव के लोगों का आरोप है कि स्कूल बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी, जिस कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल बस को जब्त कर लिया गया है बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है 

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर चालक और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gopalganj Accident news

Gopalganj Accident news हादसे के बाद पूरे डुमरिया वार्ड में शोक और गुस्से का माहौल है। मासूम बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और स्कूल बसों की नियमित जांच की मांग कर रहे हैं।

Pratibha Kumari

प्रतिभा कुमारी – 12वीं की छात्रा और वायरल न्यूज़ व देश-दुनिया श्रेणी की कंटेंट राइटर, जो पाठकों को सरल, रोचक और भरोसेमंद खबरें उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती हैं। Pratibha Kumari

Join WhatsApp

Join Now