Horizontal Scroll Menu - TdsVirals
Home Gopalganj World Entertainment Education Virals Sports Business Lifestyle

सगाई के अगले ही दिन ट्रैक्टर की चपेट में आने से गणेश पर्वत की दर्दनाक मौत | Gopalganj Accident News

On: November 19, 2025 12:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़: सगाई के अगले ही दिन ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पासपोर्ट लेने जा रहा था,

टीडीएस वायरलस संवाददाता कटेया: गोपालगंज में सोमवार की सुबह उस समय दिल दहला देने वाली घटना हो गई जब सगाई के ठीक एक दिन बाद एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हथुआ थाना (Hathuwa Thana) क्षेत्र के मछागर लच्छीराम गांव (Lachhram Gaw) के पास गिट्टी लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Gopalganj Accident News | मृतक की पहचान गणेश पर्वत (26) के रूप में,

मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव निवासी स्व. रामअयोध्या गिरी के बेटे गणेश पर्वत (Ganesh Parvat) के रूप में की गई है। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं।

रविवार को धूमधाम से उसकी सगाई हुई थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और अगले ही दिन पूरा परिवार सदमे में डूब गया।

पासपोर्ट लाने जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ हादसा | Gopalganj Accident News – घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गणेश अपने गांव के ही संजय पर्वत के बेटे भोलू पर्वत के साथ बाइक से सिवान पासपोर्ट लेने जा रहा था।

बाइक जैसे ही मछागर लच्छीराम गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि गणेश गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया।

कमर के ऊपर से चढ़ा ट्रैक्टर, मौके पर ही मौत | Gopalganj Accident News – वहा लोगो के अनुसार ट्रैक्टर के पीछे वाले पहिये ने गणेश की कमर के ऊपर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग जुट गए, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो चुका था।

सगाई के अगले दिन मौत, परिवार में हाहाकार | Gopalganj Accident News – गणेश की रविवार को ही बड़े धूमधाम से सगाई हुई थी और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। परिवार शादी की खुशियों में डूबा हुआ था,

लेकिन सोमवार को उनके सपने एक झटके में बिखर गए। गणेश की मां, भाइयों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव – घटना की सूचना मिलते ही हथुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Gopalganj Accident News
A day earlier, he shared a reel with his friend on social media – img

वहीं ट्रैक्टर चालक की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग | Gopalganj Accident News – घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले अवैध और ओवरलोडेड ट्रैक्टरों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन सख्त कदम नहीं उठा रहा।

Gopalganj Accident News November 2025

गणेश पर्वत की मौत ने पूरे गाँव को झकझोर दिया है। एक तरफ घर में शादी की तैयारी थी और दूसरी तरफ मौत ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया। प्रशासन पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि ऐसे बेकाबू वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो।

Tuntun Singh

मैं टीडीएस वायरलस का संस्थापक हूँ, जो एक गतिशील समाचार मंच है जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, गोपालगंज और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा खबरें प्रदान करता है। मैंने टीडीएस वायरलस को विविध पाठकों के लिए एक विश्वसनीय समाचार और सूचना स्रोत के रूप में स्थापित किया है। Tuntun Singh

Join WhatsApp

Join Now